Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

चंपावत:सोमनाथ को रवाना हुआ 45 सदस्यीय श्रद्धालुओं का दल दर्जा मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

चंपावत:अमोड़ी में प्रस्तावित विद्युत उपकेंद्र के लिए स्थल का निरीक्षण, निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

चंपावत:धौन–बड़ौली सड़क का एसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण मार्ग सुचारु करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ एनएच बंद चंपावत से पिथौरागढ़ तक की यातायात व्यवस्था चरमराई।

Laxman Singh Bisht

Sat, Aug 30, 2025

सुखीढाग मे भी आया मलवा ।

टनकपुर पिथौरागढ़ एनएच बंद चंपावत से पिथौरागढ़ तक की यातायात व्यवस्था चरमराई।

छतकोट से घुरचुम पाली मोटर मार्ग से हो रहा है छोटे वाहनों का संचालन ।चंपावत और पिथौरागढ़ जिले की लाइफ लाइन माने जाने वाली टनकपुर पिथौरागढ़ ऑल वेदर सड़क पिछले कई घंटो से चंपावत के स्वाला डेंजर जोन में पहाड़ी से मलवा आने बुरी तरह बंद पड़ी हुई है। जिस कारण सैकड़ो वाहन व यात्री कल से फंसे हुए है। कल कुछ समय के लिए स्वाला में सड़क को खोल दिया गया था लेकिन कल शाम पहाड़ी से मलवा आने से राष्ट्रीय राजमार्ग फिर से बंद हो गया। एनएच के अधिशासी अभियंता दीपक जोशी ने बताया राष्ट्रीय राजमार्ग को खोलने के लिए मशीने लगातार कार्य कर रही है ।लेकिन पहाड़ी से लगातार मलवा आने के कारण सड़क को खोलने में काफी दिक्कतें आ रही है। सैकड़ो लोग कल से सड़क खुलने का इंतजार कर रहे हैं। ऑल वेदर सड़क बंद होने से चंपावत के अलावा पिथौरागढ़ जिले की यातायात व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। प्रशासन ने छतकोट से घुरचुम पाली मोटर मार्ग होते हुए छोटे वाहनों के लिए यातायात सुचारु किया है। कई यात्री लोहाघाट से दुगना किराया भाड़ा देकर अतिरिक्त 150 किलोमीटर की दूरी तय कर हल्द्वानी होते हुए अपने गंतव्य को जा रहे हैं। वहीं लोगों में एनएच विभाग के खिलाफ काफी नाराजगी है। लोगों का कहना है करोड़ों रुपए खर्च करने के बावजूद विभागीय अधिकारी स्वाला डेंजर जॉन का ट्रीटमेंट तक नहीं कर पाए जिसका खामियाजा बरसात में आए दिन जनता को भुगतना पड़ता है। मालूम हो यह आल वेदर सड़क चीन सीमा को जोड़ती है। वहीं जिलाधिकारी चंपावत के निर्देश पर मशीने लगातार सड़क खोलने में जुटी हुई है।

जरूरी खबरें