Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:शराब के नशे में धुत सरकारी वाहन के चालक ने स्कूल बस को मारी टक्कर पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार। वाहन सीज।

Laxman Singh Bisht

Sat, Jul 12, 2025

शराब के नशे में धुत सरकारी वाहन के चालक ने स्कूल बस को मारी टक्कर पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार। चंपावत में आज शाम पुल्ड़ हाउस सड़क में एक बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया जब एक चुनाव ड्यूटी में लगे सरकारी वाहन बुलेरो के वाहन चालक ने शराब के नशे में सामने से आ रही स्कूल बस में जोरदार टक्कर मार दी दुर्घटना के वक्त स्कूल बस में बच्चे सवार थे। दुर्घटना में बच्चों को चोट नहीं आई।चंपावत कोतवाल बी0एस0 बिष्ट ने बताया सूचना पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। कहा सरकारी वाहन का चालक नशे में प्रतीत हुआ जिस पर पुलिस उसे पकड़कर कोतवाली ले आई ।कोतवाल बिष्ट ने बताया पुलिस के द्वारा चंपावत जिला चिकित्सालय में चालक का मेडिकल करवाया जिसमें चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने 185 एमबी एक्ट में वाहन चालक का चालान कर गिरफ्तार कर लिया है। तथा वाहन को सीज कर दिया गया हैं वाहन निर्वाचन विभाग का है।पुलिस टीम में सब इंस्पेक्टर ललित पांडे व अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

जरूरी खबरें