Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:कठोल में स्कूल के कमरे में फांसी के फंदे मे झूलता मिला शिक्षक।

Laxman Singh Bisht

Thu, Nov 20, 2025

कठोल में स्कूल के कमरे में फांसी के फंदे मे झूलता मिला शिक्षक। चंपावत जिले के दुर्गम कठोल प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षामित्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।बुधवार को स्कूल के कमरे में फांसी के फंदे में झूलता मिला शिक्षामित्र प्रताप सिंह का सव। बुधवार सुबह स्कूल पहुंचे बच्चों ने शिक्षक के फंदे से लटकने की जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों के द्वारा शिक्षक की मौत की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर रीठा साहिब थाने की डांडा चौकी से पुलिस सब इंस्पेक्टर भुवन चंद्र पांडे के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची। जहां ग्रामीणों के सामने पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर सव को फांसी के फंदे से उतारा। पुलिस ने पंचायत नाम भरने के बाद सव को पोस्टमार्टम के लिए टनकपुर भेजा मृतक शिक्षामित्र प्रताप सिंह(50 )पुत्र लक्ष्मण सिंह चंपावत के रहने वाले हैं। ग्रामीणों के मुताबिक शिक्षक का परिवार टनकपुर में निवास करता है मृतक का एक पुत्र हाल ही में अग्निवीर में भर्ती हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना से ग्रामीण सकते में है।

जरूरी खबरें