Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर ढटी गांव दुर्घटना की एसडीएम लोहाघाट करेंगी मजिस्ट्रेट जांच।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:भारी मलबा आने से टनकपुर चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग बंद। रक्षाबंधन के दिन सड़क में यात्री ।

Laxman Singh Bisht

Sat, Aug 9, 2025

भारी मलबा आने से टनकपुर चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग बंद। रक्षाबंधन के दिन सड़क में यात्री ।

एनएच की कार्यप्रणाली पर लोगों ने जताई नाराजगी

स्वाला डेंजर जोन जनता व प्रशासन के लिए बना सर दर्द।चंपावत व पिथौरागढ़ जिले की लाइफ लाइन माने जाने वाला टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग आज सुबह से स्वाला डेंजर जोन में भारी मलवा आने से बंद हो गया है। जिस कारण राजमार्ग के दोनों और वाहनों की लंबी-लंबी कतारे लग गई है। राजमार्ग बंद होने से सैकड़ो यात्री रक्षाबंधन के दिन सड़क में फंस गए है लोग रक्षाबंधन मनाने अपने घर नहीं पहुंच पा रहे हैं। जिस कारण लोगों में एनएच के खिलाफ काफी नाराजगी है । एनएच की मशीन राजमार्ग को खोलने में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों ने कहा पिछले वर्ष भी स्वाला में 16 दिन एनएच लगातार बंद रहा था ।एनएच को खोलने में प्रशासन के पसीने छूट गए थे। एनएच के चीफ इंजीनियर को स्वाला में डेरा जमाना पड़ा था। पर उसके बावजूद भी एक साल बीत जाने के बाद भी एनएच के अधिकारियो के द्वारा स्वाला की पहाड़ियों का ट्रीटमेंट तक नहीं किया गया एनएच की लापरवाही का नतीजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।स्वाला में एनएच की स्थिति जस की तस बनी हुई है लोगों में एनएच की कार्यप्रणाली के खिलाफ काफी नाराजगी है। लोगों ने कहा स्वाला में कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है जिसका जिम्मेदार पूरी तरह एनएच विभाग होगा ।कुल मिलाकर इस बार भी स्वाला प्रशासन के लिए सर दर्द बनता नजर आ रहा है।

जरूरी खबरें