Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

हरिद्वार :पति से विवाद के चलते महिला ने मासूम बेटी के साथ गंग नहर में लगाई छलांग।

लोहाघाट:कालेशन मंदिर में 18 जुलाई से होगा आयोजित चार दिवसीय देवी महोत्सव

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

चंपावत:सोमनाथ को रवाना हुआ 45 सदस्यीय श्रद्धालुओं का दल दर्जा मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत: स्वाला व टीपन टॉप ने वाहनों की रोकी रफ्तार दिन भर फंसे रहे सैकड़ो यात्री व वाहन ।

Laxman Singh Bisht

Fri, Aug 29, 2025

स्वाला व टीपन टॉप ने वाहनों की रोकी रफ्तार दिन भर फंसे रहे सैकड़ो यात्री व वाहन ।

महिलाएं व बच्चे दिन भर रहे परेशान

टीपन टॉप मे खुला एनएच। स्वाला मे फिर बंद हुआ एनएच।

टनकपुर मे सड़क किनारे बैठकर सड़क खुलने का इंतजार कर रहे हैं सैकड़ो यात्री।

एनएच खोलने के प्रयास जारी अधिशासी अभियंता मौके पर।

चंपावत से लेकर धारचूला तक हुआ असर चंपावत जिले में गुरुवार देर रात से हो रही मूसलाधार बारिश से टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग चंपावत के स्वाला व सुखीढाग के टिफन टॉप में भारी मलवा आने से बंद हो गया था। शुक्रवार 29 अगस्त को राजमार्ग बंद होने से वाहनों की रफ्तार रुक गई। सड़क के दोनों और सैकड़ो वाहन व यात्री सुबह से फंसे रहे। तो वहीं टनकपुर के ककराली गेट में यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए वाहनों को रोका गया है। जिस कारण ककराली गेट में वाहनों की लंबी-लंबी कतारे लग गई ।दिनभर यात्री टनकपुर लोहाघाट व चंपावत में सड़क खुलने का इंतजार करते रहे। दिनभर राजमार्ग बंदे रहने से यात्रियों में गहरी नाराजगी है। यात्रियों ने कहा वह सुबह से टनकपुर की गर्मी में सड़क खुलने का भूखे प्यासे इंतजार कर रहे हैं। कहा राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से महिलाओं ,बच्चों व बुजुर्गों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एनएच के द्वारा शाम को टिफन टॉप में सड़क को खोल दिया गया है। दोपहर में स्वाला को एक बार खोला गया था लेकिन शाम को स्वाला में एनएच एक बार फिर से बंद हो गया हैजिसे खोलने का प्रयास किया जा रहा है। एनएच के अधिशासी अभियंता व अधिकारी मौके पर मौजूद है फिलहाल सैकड़ो यात्री व वाहन सड़क खुलने का इंतजार कर रहे हैं। संभावना व्यक्त की गई है सड़क खोल दी जाएगी। दिनभर ऑल वेदर सड़क बंद होने से लोगों में काफी नाराजगी है। लोग एनएच की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं। दिन भर आल वेदर सड़क बंद होने से चंपावत जिले के साथ-साथ पिथौरागढ़ जिला भी प्रभावित हुआ है। फिलहाल यात्री सड़क खुलने का इंतजार कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक ऑल वेदर सड़क स्वाला में बंद चल रही है।

जरूरी खबरें