Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

लोहाघाट:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई; लोहाघाट और मानेश्वर में विभिन्न दुकानों व फास्ट फूड सेंटरों का औचक निरीक्षण।

चंपावत:ग्राम पंचायतों के उप प्रधान पदों हेतु सामान्य निर्वाचन कार्यक्रम घोषित; 15 जुलाई को ही होगा नामांकन, मतदान और

लोहाघाट:जू0 हा0 फोर्ती में मुख्यमंत्री ज्ञान केंद्र का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ।

लोहाघाट क्षेत्र के मास्टर प्लान-2041 पर आमजन से मांगे गए सुझाव।

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:दुबारा निर्वाचित होने के बाद पहली बार चंपावत पहुंचे प्रदेश महामंत्री सतीश पांडेय का हुआ स्वागत

Laxman Singh Bisht

Mon, Dec 1, 2025

दुबारा निर्वाचित होने के बाद पहली बार चंपावत पहुंचे प्रदेश महामंत्री सतीश पांडेय का हुआ स्वागत राजकीय फार्मेसी अधिकारियों के मान्यता प्राप्त सेवा संघ डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड के शीर्ष पद प्रदेश महामंत्री पर दुबारा निर्वाचित होने के बाद पहली बार चंपावत पहुंचे डा सतीश पाण्डेय का चंपावत में भव्य स्वागत किया गया। विदित हो कि जनपद में तैनात फार्मेसी अधिकारी डॉ सतीश चंद्र पाण्डेय राज्य कर्मचारी संघों में प्रमुख स्थान रखने वाले फार्मेसी अधिकारी संगठन के प्रदेश महामंत्री पद पर लगातार दूसरी बार निर्वाचित हुए हैं। डा पाण्डेय लोहाघाट के मड़लक क्षेत्र के सीमावर्ती बगोटी गांव के मूल निवासी हैं और वर्तमान में चंपावत के मादली में निवास करते हैं। वे जिले में साहित्यिक चेतना मंच चंपावत, नगरूंघाट मंदिर और मेला समिति सहित अनेक सामाजिक और सांस्कृतिक संस्थाओं से जुड़े हैं। उन्होंने उधम सिंह नगर के किच्छा में आयोजित प्रदेश अधिवेशन में भारी मतों से विजय प्राप्त की। उनके चंपावत पहुंचने पर डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन की जिला शाखा चम्पावत ने जिला चिकित्सालय में कार्यक्रम का आयोजन कर उनका अभिनंदन किया। संगठन के जिला अध्यक्ष विष्णुगिरी गोस्वामी की अध्यक्षता और जिला मंत्री रोशन विश्वकर्मा के संचालन में आयोजित स्वागत समारोह में वक्ताओं ने कहा कि एक दूरस्थ जिले के फार्मेसिस्ट द्वारा प्रदेश का नेतृत्व किया जाना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी की विधानसभा से फार्मेसिस्ट संघ के प्रदेश महामंत्री बने सतीश पाण्डेय को मुख्यमंत्री जी का जरूर आशीर्वाद प्राप्त होगा। स्वागत समारोह में जिला अध्यक्ष विष्णु गिरी गोस्वामी, जिला मंत्री रोशन विश्वकर्मा, भूपेश जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेश कन्नौजिया, कोषाध्यक्ष गिरीश चंद्र खर्कवाल, वरिष्ठ फार्मेसिस्ट तान सिंह, रोशनलाल, योगेश कनौजिया, प्रमोद पाण्डेय, मनोज पुनेठा, प्रेम राम टम्टा, चतुर सिंह आदि लोग मौजूद थे।

जरूरी खबरें