रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर जनपद मे खेल एवं युवा कार्यक्रमों का आयोजन
Laxman Singh Bisht
सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर जनपद मे खेल एवं युवा कार्यक्रमों का आयोजन

उत्तराखंड सरकार के सफल चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद चम्पावत के विभिन्न विकासखंडों में खेल प्रतियोगिताओं एवं युवा कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।विकासखंड लोहाघाट में 23 मार्च 2026 को छमानिया स्टेडियम में एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें ओपन वर्ग (बालक/बालिका) हेतु 800 मीटर तथा अंडर-14 वर्ग (बालक/बालिका) हेतु 600 मीटर दौड़ आयोजित होगी।
पंजीकरण हेतु मोहन राणा (SAI कोच) – 7819095617 से संपर्क किया जा सकता है।
वहीं 24 मार्च 2026 को रामलीला बैडमिंटन हॉल, लोहाघाट में ओपन युगल बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसके लिए पंजीकरण हेतु शंकर सिंह (युवा कल्याण) – 9411760598 से संपर्क किया जा सकता है।
विकासखंड बाराकोट में 24 मार्च 2026 को प्रातः 11:00 बजे से पोखरीखाल मैदान में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें ओपन वर्ग के बालक एवं बालिकाएं प्रतिभाग कर सकते हैं।
जिला युवा कल्याण अधिकारी जसवंत खड़ायत और जिला क्रीड़ा अधिकारी चन्दन सिंह बिष्ट ने सभी प्रतिभागियों से अपना पंजीकरण सुनिश्चित करने की अपील की गई है।
विकासखंड पाटी में जीआईसी पाटी खेल मैदान में वॉलीबॉल एवं खो-खो प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिसमें ओपन वर्ग के बालक एवं बालिकाएं भाग ले सकेंगे।

जनपद मुख्यालय चम्पावत स्थित गोरलचौड़ मैदान में 24 मार्च 2026 को प्रातः 11:00 बजे “Run for Champawat” मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त गोरलचौड़ मैदान में अन्य खेल गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।सभी युवाओं एवं खेल प्रेमियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर इस खेल उत्सव का हिस्सा बनें तथा स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली को अपनाएं।
विज्ञापन
बाराकोट: पम्दा के युवा उप प्रधान मनमोहन टम्टा का निधन
लोहाघाट:पितृ पक्ष 2026 - श्राद्ध तिथियों की घोषणा 27 सितंबर से 10 अक्टूबर तक होगा पितृपक्ष
लोहाघाट:चरमराये जियो के नेटवर्क डुंगराबोरा के ग्रामीण परेशान कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं प्रशासन से सीमांत क्षेत्र वासियों की समाधान की मांग।
लोहाघाट:कांस्टेबल हेम महरा ने फिर से संभाली लोहाघाट की यातायात व्यवस्था की कमान। एक बार फिर महिला का खोया हुआ पर्स व मोबाइल किया वापस।
चम्पावत में तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर से 587 मरीजों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
लोहाघाट:राज्य आंदोलनकारियो की पीड़ा मुख्यमंत्री के नाम राज्य आंदोलनकारी भूपेंद्र देव ( ताऊ )का खुला पत्र अब तारीख नहीं, न्याय चाहिए!
लोहाघाट:झूमाधुरी धाम में चला स्वच्छता अभियान, आइटीबीपी और ग्रामीणों ने मिलकर साफ किए मंदिर परिसर व रास्ते
बाराकोट:काकड़ के पूर्व सरपंच व प्रगतिशील किसान चंद्र सिंह अधिकारी का निधन।
लोहाघाट:साधु के भेष में बिना सत्यापन घूम रहे 02 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान
चंपावत:पुनौली कृषि उपकरण प्रकरण की जांच में विधायक के आरोपों की पुष्टि नहीं, भौतिक सत्यापन में मौके पर मिले सभी उपकरण