Saturday 15th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पूर्व विधायक फर्त्याल ने पूर्व सैनिकों के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस तिरंगा फहराकर दी शुभकामनाएं।

देखें जिले के किस जनप्रतिनिधि व अधिकारियों ने क्षेत्र व देशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामना

लोहाघाट में धूमधाम से मनाया गया 15 अगस्त निकली शानदार झांकियां।

लोहाघाट:मूसलाधार बारिश के बीच ड्यूटी में डटी रही महिला होमगार्ड।

चंपावत:खड़गे की जनसभा स्थल का शुद्धिकरण करने पर भड़की कांग्रेस भाजपा के खिलाफ निकाला जुलूस।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:एसपी ने बुलेट बाइको को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाह

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 5, 2026

एसपी ने बुलेट बाइको को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाही।

घटना दुर्घटना के वक्त मदद पहुंचाने में अहम साबित होंगे बुलेट सवार पुलिसकर्मी।चंपावत जिले में अब आडे तिरछे वाहन खड़े करने पर चंपावत पुलिस की ओर से सख्त कार्यवाही की जाएगी। जिसके लिए पुलिस विभाग की ओर से दो नई बुलेट वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। ये दोनों बुलेट वाहन यातायात व्यवस्था को बनाए रखने तथा दुर्घटना के वक्त घायलों की मदद करने में काफी मददगार साबित होंगी । साथ ही बुलेट मे सवार पुलिस कर्मी पर्यटकों के लिए भी सभी प्रकार की यातायात व्यवस्था में सहयोग करेंगें। शुक्रवार को एसपी चंपावत रेखा यादव ने पुलिस लाइन चंपावत से इन दोनों बुलेट वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसमें से एक वाहन जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर व बनबसा जबकि दूसरा वाहन पर्वतीय क्षेत्र चंपावत व लोहाघाट में कार्य करेगा। एसपी चंपावत रेखा यादव ने बताया कि यह बुलेट वाहन यातायात व्यवस्था में काफी महत्पूर्ण भूमिका निभाएंगे। बताया कि इस समय पर्यटकों का आगमन पर्वतीय क्षेत्रों में काफी देखने को मिल रहा है। जिसमें यह बाइकें यातायात व्यवस्था संभालने के साथ-साथ पर्यटकों के लिए काफी लाभ प्रदान करेंगें। एसपी चंपावत ने कहा इन वाहनों का मुख्य उदे्दश्य निर्धारित से अन्य जगह खड़े वाहनों और नो पार्किंग जोन पर खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाही करते हुए यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करना होगा। एसपी चंपावत ने बताया कि इस बुलेट वाहनों के माध्यम से सभी लोगों को जागरूक भी किया जाएगा तथा दुर्घटना के वक्त भी बुलेट सवार पुलिसकर्मी घायलों को मदद पहुंचाने में भी अहम भूमिका निभाएंगे। कहा वर्तमान समय में चंपावत व लोहाघाट के बाजार क्षेत्रों में आड़े तिरछे वाहनों की वजह से जाम की स्थिति बनी रहती है। जिसमें यह बाइकें काफी मददगार साबित होंगी। एसपी चंपावत ने जिले वासियों से यातायात के नियमों का पालन करने तथा वाहनों को निर्धारित पार्किंग पर ही खड़ी करने की अपील की।

जरूरी खबरें