Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डीएम ने पशु चिकित्सालय का किया शुभारंभ। एक छत के नीचे पालतू पशुओं को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा।

उत्तराखंड:बाल विकास विभाग में रिक्त पदो पर निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकाओं की भर्ती।

लोहाघाट:हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ ढेरनाथ बाबा मंदिर में शिव महापुराण का हुआ समापन।

पिथौरागढ़:गोदियाल की सभा में हंगामा पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित तीन को नोटिस जारी।

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:कमेटी बनाकर 50 लाख की ठगी करने वाले अभियुक्त को एसओजी ने किया गिरफ्तार

Laxman Singh Bisht

Fri, Mar 20, 2026

कमेटी बनाकर 50 लाख की ठगी करने वाले अभियुक्त को एसओजी ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर भेजा जेल

एसपी चंपावत रेखा यादव के द्वारा धोखाधड़ी व ठगी करने वाले अभियुक्त के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही किए जाने हेतु जिले समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/प्रभारी एसओजी को आदेशित किया गया है । एसपी चंपावत के निर्देश पर 19 मार्च 2026 को सीओ वंदना वर्मा टनकपुर के पर्यवेक्षण में एसओजी टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए सर्विलांस की सहायता से समूह बनाकर कमेटी के माध्यम सें 50 लाख की ठगी को अंजाम देने वाले अभियुक्त को थाना रामनगर जनपद नैनीताल क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया !

जो थाना चम्पावत में पंजीकृत FIR संख्या 02/26, धारा 318(4) BNS में वांछित था।गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस द्वारा न्यायालय चम्पावत में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायालय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।अभियुक्त आनंद बल्लभ जोशी उर्फ अजय जोशी पुत्र कृष्णा नन्द जोशी निवासी वार्ड नंबर 01 सौन गांव थाना भीमताल जिला नैनीताल का रहने वाला है। पुलिस ने जनता से सार्वजनिक सहयोग से ही इस प्रकार की धोखाधड़ी व ठगों से बचा जा सकता है, संदिग्ध गतिविधियों को देखें तो कृपया टोल-फ्री नंबर 112/निकटवर्ती थाना/चौकी पर सूचना देने की अपीलकी है ।पुलिस टीम में -उ0नि0 कमलेश भट्ट प्रभारी एस0ओ0जी0,उ0नि0 राजेश मिश्रा ,का0 ललित चौधरी,का0 कुलदीप सिंह ,का0 सूरज कुमार,का0 गिरीश भट्ट शामिल रहे।

जरूरी खबरें