Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:मौलानी में गुलदार का हमला ग्रामीण की बकरी को उतारा मौत के घाट।

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सूचना

: चम्पावत : समाजसेवी नरेंद्र लडवाल ने महिला आरक्षी की मदद को बढ़ाया हाथ, एक लाख रुपए की सहायता

Laxman Singh Bisht

Mon, Apr 22, 2024
चम्पावत : समाजसेवी नरेंद्र लडवाल ने महिला आरक्षी की मदद को बढ़ाया हाथ, एक लाख रुपए की सहायता जनपद चम्पावत के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात वर्ष 2016 बैच की महिला आरक्षी चांदनी सामंत की मदद को वरिष्ठ भाजपा नेता व जानमाने समाजसेवी नरेंद्र लडवाल ने मदद का हाथ बढ़ाया है। मालूम हो कि महिला आरक्षी चांदनी लंबे समय से हृदय की बीमारी से ग्रस्त हैं। पूर्व में भी उनकी बाईपास सर्जरी की जा चुकी है। उनके इलाज में पूर्व में ही लाखों रुपए का खर्च आ चुका है। देश के बड़े अस्पतालों में चैक कराने के बावजूद चिकित्सकों द्वारा बताया गया कि उनके हार्ट के तीनों वाल्ब खराब हो चुके है और उनका वर्तमान में ऑपरेशन करना संभव नहीं है। अब केवल हृदय ट्रांसप्लांट ही एक मात्र जरिया शेष बचा है। चिकित्सकों ने बताया है कि हृदय ट्रांसप्लांट में लगभग 20 से 25 लाख रुपये का खर्च आएगा। अब तक इलाज में लाखों रुपए का खर्च आ चुका है और उनके परिवार की माली हालत भी ठीक नहीं है। ऐसे में लोगों से मदद की अपील की गई है। मीडिया ने भी इस खबर को प्रमुखता से उठाया जिसके बाद समाजसेवी नरेंद्र लडवाल ने चांदनी सामंत की मदद के लिए तत्काल हाथ बढ़ाया है। उन्होंने चांदनी के इलाज के लिए एक लाख रुपये की मदद भिजवाई है। मालूम हो कि नरेंद्र लडवाल सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी करते हैं। वे लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। वे जरूरतमंदों की हमेशा से ही खुले दिल से मदद करते आ रहे हैं। वही लड़वाल ने अन्य लोगों से भी महिला आरक्षी की मदद को आगे आने की अपील करी है वही लड़वाल के द्वारा करे गए इस कार्य की लोगों ने प्रशंसा करी

जरूरी खबरें