Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:पैराफिट से खाई में गिरा सिख युवक मौके पर मौत। नानकमत्ता से रीठा साहिब जा रहा था।

पैराफिट से खाई में गिरा युवक मौके पर मौत। नानकमत्ता से रीठा साहिब जा रहा था।

चंपावत से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां आज शनिवार को ललवापानी बनलेख रोड में किसकोट व पल्सो के बीच ओपन जिम ठीक सामने पैराफिट में बैठा एक सिख युवक लखविंदर सिंह (32) पुत्र तारा सिंह निवासी नानकमत्ता गहरी खाई में जा गिरा ।दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर एसपी चंपावत के निर्देश पर पहुंची पुलिस व फायर कर्मियों के द्वारा गहरी खाई में उतरकर किसी तरह मृत् युवक को खाई से बाहर निकाला गया। एसपी चंपावत रेखा यादव ने बताया युवक नानकमत्ता से अपने साथी के साथ रीठा साहिब जा रहा था। रास्ते में यह युवक पल्सो में ओपन जिम के सामने पैराफिट में बैठा हुआ था तभी यह गहरी खाई में गिर गया जिसमें उसकी मौत हो गई। पुलिस के द्वारा सव को चंपावत मोर्चरी लाया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है सव को कब्जे में ले लिया गया है पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी परिजनों को सूचना दे दी गई है। स्थानीय युवाओं के द्वारा रेस्क्यू अभियान में सहयोग किया। जानकारी के मुताबिक युवक नसे का आदि बताया जा रहा है।बनलेख के समीप से उसने अपने साथी को दूसरे वाहन से भेज दिया और अपना अकेले चला गया। कुछ दूर पहुंचने के बाद उसने वाहन रोका और सड़क किनारे बने पैराफिट में बैठ गया। इस दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या मे सिख श्रद्धालु घटना स्थल मे पहुंचे।

जरूरी खबरें