Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:खतेड़ा में पुराने पेड़ से मंदिर व भवनो को भारी खतरा। ग्रामीणों की प्रशासन से निस्तारण की मांग।

टनकपुर में कैलाश मानसरोवर यात्रा के दूसरे जत्थे का पारंपरिक और भव्य स्वागत, 11 राज्यों के 47 श्रद्धालु शामिल

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का पीला पंजा।

लोहाघाट:अज्ञात मृत व्यक्ति की शिनाख्त के लिए चंपावत पुलिस की जनता से अपील।

चंपावत :मंदिरों में चंदा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ गोल्ज्यू मंदिर में रखा उपवास।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत।उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त पदों पर उप-निर्वाचन 2025 की समय-सारणी घोषित

Laxman Singh Bisht

Tue, Nov 11, 2025

उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त पदों पर उप-निर्वाचन 2025 की समय-सारणी घोषित

20 नवंबर को होगा मतदान 22 नवंबर को होगी मतगणना।चंपावत।जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार ने जानकारी दी कि राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखंड द्वारा राज्य के समस्त जनपदों (जनपद हरिद्वार को छोड़कर) में सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत एवं सदस्य जिला पंचायत के रिक्त पदों पर उप-निर्वाचन 2025 हेतु अधिसूचना जारी कर दी गई है।यह अधिसूचना उन सभी पदों/स्थानों पर लागू होगी जो अधिसूचना जारी होने की तिथि तक विभिन्न कारणों से रिक्त हैं तथा किसी न्यायालय के स्थगन आदेश से बाधित नहीं हैं।

उप-निर्वाचन की समय-सारणी इस प्रकार है —

नामांकन पत्र दाखिल : 13 एवं 14 नवंबर 2025 (पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक)

नामांकन पत्रों की जांच* : 15 नवंबर 2025 (पूर्वाह्न 10:00 बजे से कार्य समाप्ति तक)

नाम वापसी : 16 नवंबर 2025 (पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक)

निर्वाचन प्रतीक (चिन्ह) आवंटन : 16 नवंबर 2025 (अपराह्न 3:00 बजे से कार्य समाप्ति तक)

मतदान : 20 नवंबर 2025 (पूर्वाह्न 8:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक)

मतगणना : 22 नवंबर 2025 (पूर्वाह्न 8:00 बजे से कार्य समाप्ति तक)

जिलाधिकारी ने बताया कि सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत एवं सदस्य क्षेत्र पंचायत के पदों हेतु नामांकन, जांच, नाम वापसी, निर्वाचन प्रतीक आवंटन, मतगणना एवं परिणाम की घोषणा का समस्त कार्य संबंधित क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर किया जाएगा।वहीं सदस्य जिला पंचायत के पदों के लिए नामांकन, जांच, नाम वापसी एवं निर्वाचन प्रतीक आवंटन का कार्य जिला पंचायत मुख्यालय पर होगा, जबकि मतगणना संबंधित क्षेत्र पंचायत मुख्यालय में की जाएगी। सदस्य जिला पंचायत का अंतिम परिणाम जिला पंचायत मुख्यालय पर घोषित किया जाएगा।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उप-निर्वाचन की संपूर्ण प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराना सुनिश्चित करें।

जरूरी खबरें