Saturday 15th of August 2026

ब्रेकिंग

देखें जिले के किस जनप्रतिनिधि व अधिकारियों ने क्षेत्र व देशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामना

लोहाघाट में धूमधाम से मनाया गया 15 अगस्त निकली शानदार झांकियां।

लोहाघाट:मूसलाधार बारिश के बीच ड्यूटी में डटी रही महिला होमगार्ड।

चंपावत:खड़गे की जनसभा स्थल का शुद्धिकरण करने पर भड़की कांग्रेस भाजपा के खिलाफ निकाला जुलूस।

टनकपुर:शारदा नदी तट पर बाढ़ सुरक्षा कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:मुड़ीयानी में अवैध रूप से काटी जा रही सड़क पर राजस्व विभाग की कार्यवाही

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 10, 2026

मुड़ीयानी में अवैध रूप से काटी जा रही सड़क पर राजस्व विभाग की कार्यवाही

चालानी कार्रवाई करते हुए रुकवाया सड़क का काम

चंपावत जिला मुख्यालय के निकटवर्ती ग्राम पंचायत मुड़ीयानी में अवैध रूप से राजस्व विभाग की भूमि पर चल रहे सड़क कटिंग कार्य पर राजस्व विभाग ने छापेमारी करते हुए निर्माण कार्य पर रोक लगाते हुए सम्बंधित व्यक्ति के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के आदेशों के तहत एसडीएम चंपावत के दिशा निर्देश में राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई कर सड़क निर्माण कार्य को रुकवा दिया है। बुधवार को तहसीलदार बृजमोहन आर्य के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने मुड़ियानी क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया। शिकायत मिली थी मुड़ियानी में प्रेम सिंह अधिकारी की ओर से राजस्व विभाग की जमीन में कब्जा करते हुए अपने घर तक अवैध रूप से सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा था। जिसके बाद विभागीय टीम ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया और तत्काल अवैध निर्माण कार्य पर रोक लगाते हुए संबंधित व्यक्ति पर चालानी कार्रवाई की गई तथा सड़क को ध्वस्त कर दिया गया है। उपजिलाधिकारी विपिन चंद्र पंत ने बताया कि किसी भी व्यक्ति को सरकारी भूमि में अतिक्रमण करने की इजाजत नहीं है। और अगर कोई व्यक्ति ऐसा करता हुआ पाया जाता है तो वह बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि आगे भी राजस्व विभाग की ओर से यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इस मौके पर खान अधिकारी राहुल शाह भू वैज्ञानिक हरीश बिष्ट, राजस्व निरीक्षक दीनदयाल वर्मा, उप निरीक्षक विनोद देव, गौरव पुनेठा, हरीश राम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें