Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर ढटी गांव दुर्घटना की एसडीएम लोहाघाट करेंगी मजिस्ट्रेट जांच।

लोहाघाट महाविद्यालय में देवभूमि उद्यमिता योजना के बूट कैंप का शुभारंभ

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:बरसात से पहले तैयारी तेज़, जिलाधिकारी ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

Laxman Singh Bisht

Fri, Apr 18, 2025

लापरवाही बरतने पर संबंधित के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : डीएम बरसात से पहले संभावित आपदा प्रबंधन के तहत जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे ने आज बाढ़ संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। यह दौरा विशेष रूप से झालाकुड़ी, नौलापानी और बेलखेत क्षेत्रों पर केंद्रित रहा।झालाकुड़ी में निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि बरसाती नालों की नियमित सफाई और जल प्रवाह को सुचारू बनाए रखने की आवश्यकता है। उन्होंने जल निकासी की व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर जोर दिया, ताकि भारी वर्षा के दौरान जलभराव की स्थिति न बने। साथ ही उन्होंने सुरक्षात्मक दीवार के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने के आदेश दिए। नौलापानी क्षेत्र में हो रहे भू-धंसाव को देखते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जहां-जहां मिट्टी खिसकने के कारण खतरा है वहां रहने वाले लोगों को समय रहते सतर्क किया जाए। साथ ही जल निकासी की व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर जोर दिया जिससे भू काटव कम हो। बेलखेत में निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नदी द्वारा हो रहे भूमि कटाव को गंभीरता से लिया। उन्होंने निर्देशित किया कि जल प्रवाह को नियंत्रित करने के लिए चैनलाइज़ेशन का कार्य प्रारंभ किया जाए। ग्रामीणों से संवाद करते हुए उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशासन हर स्थिति के लिए सतर्क है और उनकी सुरक्षा सर्वोपरि है।जिलाधिकारी ने कहा कि बरसात से पहले सभी इलाकों में मलबा हटाने का कार्य तेज़ किया जाए, ताकि बरसात के समय सड़कें और रास्ते बाधित न हों। उन्होंने कहा कि बरसात से पहले सभी आवश्यक सुरक्षात्मक कदम उठाए जाएं और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस दौरान एसडीएम सदर अनुराग आर्या, एसडीएम अलकेश नौड़ियाल, सुंदर सिंह बोहरा, बालम सिंह और ग्रामीण जनता मौजूद रही।

जरूरी खबरें