Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अज्ञात मृत व्यक्ति की शिनाख्त के लिए चंपावत पुलिस की जनता से अपील।

चंपावत :मंदिरों में चंदा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ गोल्ज्यू मंदिर में रखा उपवास।

लोहाघाट की नुज़ूल भूमि में हो रहे नए निर्माण तथा अतिक्रमण किए जाएंगे ध्वस्त :डीएम

दून:वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख खातों में ट्रांसफर

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

सूचना

: चम्पावत : गड्ढा युक्त सड़कें बन सकती है दुर्घटना का कारण अधिकारी बेखबर

Laxman Singh Bisht

Tue, Dec 24, 2024
चम्पावत : गड्ढा युक्त सड़कें बन सकती है दुर्घटना का कारण अधिकारी बेखबर चम्पावत क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली लालुवापानी सड़क तथा चम्पावत नगर पालिका क्षेत्र की गड्ढा मुक्त सड़कों पर राह चलना मुश्किल हो गया है, सड़कों और रास्तों को एक कंपनी की तरफ से पंपिंग योजना की लाइन बिछाने के लिए खोदा जा रहा है परन्तु पानी की लाइन बिछाने के बाद समय से रास्तो को बनाया नहीं जा रहा है मुख्य मार्गों तथा आंतरिक तमाम सड़क जर्जर होने से लोगों को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। जनप्रतिनिधि तथा आला अधिकारी फिलहाल अभी इस मामले में शांत बैठे पड़े है पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण कभी भी बारिश और बर्फबारी होने पर सड़कों और रास्तों से भू धसाव होकर बड़ा हादसा हो सकता है।नागनाथ वार्ड क्षेत्र के तेलवाड़ा क्षेत्र में सर्किट हाउस हैलीपैड से ब्लॉक कार्यालय तक 5 गधेरों के बंद हो जाने के कारण बरसात के पानी के कारण मकान टूटने से 2 लोगों की मौत कुछ वर्ष पहले हो चुकी है उन गधेरों को स्कबर बनाकर या अन्य माध्यम से खोलने की जहमत अब तक प्रशासन की तरफ से किसी ने नहीं उठाई है और अब कंकरीट की सड़कों को तोड़कर पाइप लाइन बिछाने के बाद भी नांगनाथ वार्ड में सड़क की मरम्मत नहीं हो सकी है। सड़क जर्जर होने से आए दिन लोग दुर्घटना के शिकार होने की संभावना बनी हुई हैं। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से लोग चोटिल होते रहते हैं। इस सड़क से दर्जनों गांव के लोगों व स्कूली छात्रों का आवागमन होता है। मुख्यालय के मुख्य मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये है जिसका क्षेत्रवासियों और राहगीरों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। मार्ग में बहुत धूल हो रही है तथा गिट्टियां बिखरी पड़ी हैं। राहगीरों का पैदल चलना मुश्किल हो रहा है। इस सम्बन्ध पेयजल लाइन के लिए काम कर रहे कर्मियों के द्वारा बतायाजा रहा है कि अप्रैल मई तक लाइन बिछाने का काम पूर्ण होने के बाद ही सड़क और रास्तों का निर्माण किया जायेगा।

जरूरी खबरें