Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

लोहाघाट:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई; लोहाघाट और मानेश्वर में विभिन्न दुकानों व फास्ट फूड सेंटरों का औचक निरीक्षण।

सूचना

: चंपावत:अवैध खनन पर जागी चंपावत पुलिस 02 डम्पर किये सीज /वैधानिक कार्यवाही हेतु रिपोर्ट की गयी उपजिलाधिकारी चम्पावत को प्रेषित

Laxman Singh Bisht

Fri, Nov 29, 2024
अवैध खनन पर जागी चंपावत पुलिस 02 डम्पर किये सीज चंपावत जिले के चल्थी क्षेत्र में लगातार हो रहे अवैध खनन पर अब चंपावत पुलिस जाग गई है चार दिन पहले खान विभाग के द्वारा अवैध खनन करते हुए दो डंपरों को सीज किया था लेकिन पुलिस को अवैध खनन की भनक तक नहीं लगी जबकि खनन क्षेत्र में पुलिस की चल्थी चौकी खुली हुई है वही मामले का संज्ञान लेते हुए एसपी चंपावत अजय गणपति के द्वारा जनपद चम्पावत में अवैध खनन करने वाले व्यक्तियों/वाहनों तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही किये जाने के लिए सभी थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया है। एसपी के निर्देश पर जनपद चम्पावत के चौकी चल्थी क्षेत्र मे खनन माफियाओं के द्वारा अवैध रूप से खनन करने की सूचना पर उ0नि0 निर्मल सिंह लटवाल, चौकी प्रभारी चल्थी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चल्थी क्षेत्र मे छापेमारी अभियान चलाया ।अभियान के दौरान पुलिस ने अवैध रूप से खनन कर रहे 02 डंपरो- 01-UK03CA-1889 तथा 02- UK03CA-1990 को अवैध खनन करते हुए पकड़े जाने पर दोनों वाहनों को सीज किया गया है। पुलिस के द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु रिपोर्ट उपजिलाधिकारी चंपावत को प्रेषित की जा रही है। वहीं जिले के रामेश्वर क्षेत्र में भी अवैध खनन का खेल बड़ी संख्या में चल रहा है डीएम पिथौरागढ़ की सूचना पर चंपावत खान विभाग के द्वारा दो दिन पहले रामेश्वर क्षेत्र में दो डंपर सीज कर खनन ठेकेदार भूपेंद्र सिंह के खिलाफ 9 लाख रुपए से अधिक की पेनल्टी लगाई है

जरूरी खबरें