Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

लोहाघाट:ऑपरेशन प्रहार लोहाघाट पुलिस ने 4.36 ग्राम स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार।

सूचना

: चंपावत पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई एक लाख की स्मैक के साथ पुलिस व एसओजी ने बनबसा में दो स्मैक तस्कर गिरफ्तार  

Laxman Singh Bisht

Wed, Mar 6, 2024
चंपावत पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई एक लाख की स्मैक के साथ पुलिस व एसओजी ने बनबसा में दो स्मैक तस्कर के गिरफ्तार नशामुक्त देवभूमि अभियान के तहत एसपी चंपावत अजय गणपति ने जनपद चम्पावत में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम किये जाने हेतु सभी थाना व चौकी प्रभारियो को अभियान चलाकर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। वही पुलिस को नेपाल सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थो की तस्करी की सूचना प्राप्त हो रही थी। जिसकी रोकथाम हेतु पुलिस एसपी के द्वारा थाना बनवसा व एस.ओ.जी को कार्यवाही हेतू निर्देशित किया गया था ! एसपी अजय के निर्देश पर थानाध्यक्ष बनबसा लक्ष्मण सिह जगवाण तथा एस.ओ.जी प्रभारी मनीष खत्री के नेतृत्व में थाना बनबसा के भारत-नेपाल शारदा नदी वैकल्पिक मार्ग पर थाना बनबसा पुलिस एंव SOG टीम की संयुक्त चैकिंग के दौरान -विनोद बहादुर पुत्र तिलक बहादुर निवासी ग्राम महेन्द्र नगर व सुमित चौधरी पुत्र परमेश्वर चौधरी निवासी ग्राम भासी वार्ड नंबर 08 थाना जिपरखा को मोटरसाइकिल नं0 सु.प.प्र.01 - 010प- 5772 CF- MOTO के साथ चैकिग हेतू रोका गया तो सुमित चौधरी की जैकेट की जेब सें तथा विनोद बहादूर की मोटरसाइकिल की सीट के नीचे सें अवैध स्मैक बरामद हुई दोनो अभियुक्तगण सें कुल 09.01 ग्राम स्मैक बरामद होने पर दोनों को गिरफ्तार किया गया !दोनों तस्करों के विरूद्ध थाना बनबसा में एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है ! तथा मोटरसाइकिल को सीज कर दिया गया है वहीं पुलिस की पूछताछ में अभियुक्तगणों ने बताया कि वह नानकमत्ता सें स्मैक ले जाकर नेपाल में बेचते है व स्वयं भी स्मैक का नशा करने के आदी है !पुलिस द्वारा आरोपियों केआपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही पुलिस टीम मे उ0 नि0 ललित पाण्डेय चौकी प्रभारी बैराज बनवसा ,हे0का0 मतलूब खान SOG,हे0 का0 गणेश सिंह SOG,हे0 का0 जगवीर सिंह,हे0 का0 संजय शर्मा शामिल रहे मालूम हो एसपी चंपावत अजय गणपति के नेतृत्व में चंपावत पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ जोरदार अभियान चलाया हुआ है रोज नशा तस्कर पुलिस की गिरफ्तार में आते जा रहे हैं वहीं एसपी द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की जनता के द्वारा प्रशंसा करी जा रही है

जरूरी खबरें