Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:भाजपा की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान।

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत: पुलिस ने सीओ वंदना वर्मा के नेतृत्व में नियमों का उल्लंघन करने पर दर्जनों वाहन चालकों का किया चालान

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 23, 2025

चंपावत पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ खोला मोर्चा। चंपावत नगर के विभिन्न स्थानों पर चंपावत पुलिस की ओर से यातायात नियमों का उल्लंघन करने तथा शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में पुलिस की ओर से चंपावत बाजार क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। और दर्जनों वाहन चालकों का चालान किया गया। बुधवार को सीओ वंदना वर्मा के नेतृत्व में चंपावत पुलिस ने बाजार मुख्यालय क्षेत्र में दुपहिया वाहन चालकों व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध अभियान चला कर कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस की ओर से दो दर्जन से अधिक वाहन चालकों का चालान किया गया। और उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। सीओ वंदना वर्मा ने कहा कि पुलिस की ओर से लगातार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही उन्होंने बाजार क्षेत्र के सभी व्यापारियों से बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बनाए रखने में पुलिस की मदद करने की अपील की है।

जरूरी खबरें