Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बनलेख में स्विफ्ट दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत तीन घायल

लोहाघाट:हथरंगिया क्षेत्र में लंगूरों का आतंक लोगों की वन विभाग से निजात दिलाने की मांग।

चंपावत:सीएमओ ऑफिस में चला स्वच्छता अभियान सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने खुद संभाली कमान

चंपावत के नमन जोशी का बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ चयन।

खटीमा:स्कूल मे खराब भोजन-दूषित पानी मिलने से भड़के छात्र धरने के बाद हटाए गए प्रधानाचार्य

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत पुलिस ने चलाया ऑपरेशन दृष्टि। अवैध सिम व चोरी के मोबाइलो पर पुलिस की नजर

Laxman Singh Bisht

Sat, Sep 13, 2025

ऑपरेशन दृष्टि के तहत चम्पावत जिले में पुलिस ने प्री- एक्टीवेटेड सिम के अवैध रूप से बेचने और चोरी के संदिग्ध मोबाइलों को लेकर किया गया औचक निरीक्षण संचालको को सीसीटीवी लगाने हेतु दिए आदेश एसपी चंपावत अजय गणपति ने एक्टीवेटेड सिम के अवैध रूप से बेचने और चोरी के संदिग्ध मोबाइलों हेतु *,"ऑपरेशन दृष्टि"* अभियान संचालित करते हुए जनपद के समस्त थाना क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थलों पर *"सी0सी0टी0वी0 कैमरे"* इंस्टॉल किए जाने एवं जागरूकता अभियान संचालित किए जाने के आदेश निर्देश निर्गत किए गए हैं।एसपी के निर्देश पर आज दिनांक 13/09/2025 जिले के कोतवाली पंचेश्वर, टनकपुर, चम्पावत व पाटी, तामली, बनबसा, रीठा साहिब,लोहाघाट द्वारा प्रमुख बाजारो में समुचित कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सभी एक्टीवेटेड सिम के अवैध रूप से बेचने और चोरी के संदिग्ध मोबाइलों फिर संबंध में पुलिस के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी मोबाइल फोन की दुकानों में जाकर मोबाइल सिम रिटेलर /डिस्ट्रीब्यूटर से पूछताछ कर डिटेल नोट कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए साथ ही सीसीटीवी इंस्टाल को चेक किया गया व साथ ही कुछ दुकानों में पुलिस को सीसीटीवी इंस्टॉल ना किए जाने की अनियमिताएं मिली। पुलिस के द्वारा इन प्रतिष्ठानों से संबंधित समस्त संचालकों को सीसीटीवी की उपयोगिता की जानकारी देते हुए दुकान में शीघ्र से शीघ्र सीसीटीवी इंस्टॉल किए जाने के लिए प्रेरित किया गया व आवश्यक निर्देश दिए गए।

जरूरी खबरें