Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:पुलिस कप्तान ने की जनपद के समस्त थानाध्यक्ष व विवेचकों के साथ अपराध समीक्षा बैठक

Laxman Singh Bisht

Sat, Dec 6, 2025

.पुलिस कप्तान ने की जनपद के समस्त थानाध्यक्ष व विवेचकों के साथ अपराध समीक्षा बैठकआज दिनांक 06.12.2025 को एसपी चंपावत अजय गणपति के द्वारा जनपद के समस्त थानाध्यक्ष / विवेचकों का ओऑर लिया गया तथा लंबित विवेचनाओं की विस्तृत समीक्षा कर नियमानुसार अविलम्ब निस्तारण के निर्देश दिए गए। पुलिस कप्तान द्वारा सभी विवेचकों को नये प्रचलित कानूनों में जारी आदेशो व दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए विवेचना की गुणवत्ता पर फोकस करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।

(अपराध समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा निम्न महत्वपूर्ण दिशा–निर्देश दिए गए—)

गंभीर अपराधों, विशेषकर एनडीपीएस , साइबर क्राइम, महिला एवं बाल अपराधों की विवेचना में शत–प्रतिशत प्रोफेशनल एप्रोच अपनाई जाए।डिजिटल एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के संरक्षण, विश्लेषण एवं समयबद्ध प्राप्ति पर विशेष बल दिया जाए।लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा फरार अभियुक्तों का अतिशीघ्र वारण्ट प्राप्त करते हुए नियमानुसार अन्य कानूनी कार्यवाही की जाए ।गिरोह बनाकर अपराध करने वाले अपराधियों/ संगठित गिरोहों के विरुद्ध गैगस्टर एक्ट में कार्यवाही की जाए।वर्तमान में प्रचलित विभिन्न पोर्टलों व ऐप का विवेचनाओं में कुशलता पूर्वक/ प्रोफेशनल तरीके से इस्तेमाल किया जाए ।वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु गिरफ्तारी टीम का गठन करते हुए प्रभावी कार्यवाही की जाय। एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत पंजीकृत वाणिज्यिक मात्रा के अभियोगों में फाइनेंशल इन्वेशटीगेशन अविलम्ब शुरु करने तथा सम्बन्धित विभागों से अतिशीघ्र रिपोर्ट प्राप्त की जाय।साइबर अपराधों/साइबर विवेचनाओं में अपराधी द्वारा यदि पैसों की निकासी एटीएम से किया जाना ज्ञात होता है तो समन्वय पोर्टल के माध्यम से सम्बन्धित एटीएम का फुटेज प्राप्त करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करेंगे। एफएसएल से सम्बन्धित जाँच रिपोर्ट अविलम्ब प्राप्त कर विवेचना का विधिक निस्तारण ।प्रत्येक विवेचक कानूनी प्रक्रिया, फोरेंसिक आवश्यकता एवं डॉक्यूमेंटेशन में पूर्ण सतर्कता बरतें ताकि न्यायालय में मजबूत पैरवी संभव हो सके।पीड़ित पक्ष के साथ संवेदनशील व व्यवहारिक दृष्टिकोण अपनाया जाए तथा उन्हें मामले की प्रगति से समय-समय पर अवगत कराया जाए।अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं ट्रैकिंग में कठोर निगरानी रखी जाए।पुलिस अधीक्षक द्वारा कहा गया कि विवेचना किसी भी आपराधिक मामले/मुकदमें का मुख्य आधार है, अतः सभी विवेचकों को निष्पक्षता, ईमानदारी, प्रोफेशनलिज्म और तत्परता के साथ कानूनी प्रक्रिया का पालन कर अपना कार्य कर जनविश्वास को और मजबूत करना चाहिए।

जरूरी खबरें