Tuesday 9th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पाटी मेहरोली सड़क मे न्यू कलोनी पाटी में दुर्घटनाओं को दावत दे रही है टूटी हुई लोहे की जालियां।

लोहाघाट:रायनगर चौड़ी में विकास सिर्फ योजनाओं में नहीं, जमीन पर दिखाई देता है: संयुक्त निदेशक राजेंद्र तिवारी

लोहाघाट:पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण विशेष कार्यक्रम मे गर्भवती महिलाओं को दी गई महत्वपूर्ण स्वास्थ

आयुर्वेदिक चिकित्सकों का विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी, सरकार की उपेक्षापूर्ण नीतियों पर जताया रोष

लोहाघाट:सीएम के निर्देश पर आपदा प्रभावित किसानों को त्वरित राहत देने में जुटा जिला प्रशासन

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:रीठासाहिब जोड़ मेले को लेकर पुलिस व प्रशासन सतर्क। व्यवस्थाओं में जुटा।

Laxman Singh Bisht

Tue, May 13, 2025

पुलिस कप्तान के निर्देश पर बुडम एवं डाडा चौकियो में स्थाई प्रभारी नियुक्त। संवेदनशील स्थानों में पुलिस व वन विभाग की कॉम्बिंग जारी। चंपावत। मीठे-रीठे के चमत्कार के लिए दुनिया में प्रसिद्ध गुरुद्वारा श्री रीठासाहिब में 9 से 11 जून तक होने वाले सालाना जोड़ मेले की तैयारीयो को लेकर जहां पुलिस व प्रशासन जुट गया है, वही सुखीढांग से रीठासाहिब तक 50 किलोमीटर लंबी सड़क को सुगम यातायात के लिए बनाया जा रहा है। इस पूरे मार्ग में क्रैश बैरियर लगाने के साथ सड़क की मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा है। यह सड़क मार्ग टनकपुर से आने वाले तीर्थ यात्रियों की दूरी आधी कर देती है। इस सड़क को मेले से पूर्व ही चकाचक बनाने के लिए जिलाधिकारी नवनीत पांडे लगातार मॉनीटरिंग कर प्रत्येक दिन की प्रगति की समीक्षा कर रहे है। हालांकि गुरुद्वारे में जोड़ मेला भले ही 9 से 11 जून के बीच होगा, लेकिन यहाँ देश-विदेश से तीर्थ यात्रियों का आने का क्रम लगातार जारी है। गुरुद्वारा प्रबंधक बाबा श्याम सिंह के अनुसार रोज यहां 5 हजार से अधिक तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं। मेले में भीड़ से बचने के लिए अधिकांश यात्री मेले से आगे पीछे अपनी यात्रा करने का मूड बनाकर चल रहे हैं। गुरुद्वारे में भी यात्रियों को टिकाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है। बाबा श्याम सिंह के अनुसार इस वर्ष मेले में एक लाख से अधिक तीर्थ यात्रियों के आने का अनुमान है। कार सेवा प्रमुख बाबा सुरेंद्र सिंह लगातार दिल्ली से मेले की सारी व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे है तथा शीघ्र ही वे व्यवस्थाओ को अंतिम रूप देने के लिए यहाँ आयेंगे। इधर एसपी अजय गणपति द्वारा मेले में सामाजिक तत्वों, नशे के धंदेबाज़ो एवं किसी प्रकार के आपराधिक किस्म के लोगों की धरपकड़ करने के लिए गुरुद्वारे में पुलिस उनकी जांच पड़ताल करने में लगी हुई है। थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट के नेतृत्व में पुलिस व वनकर्मियों ने संयुक्त रूप से जौलासार, डांडा, दुर्गापीपल आदि क्षेत्रों में कॉम्बिंग कर रहे लोगों के साथ संवाद किया। चंपावत, नैनीताल एवं उधम सिंह नगर जिले का यह दुर्गम एवं संवेदनशील क्षेत्र है, जहां खटीमा एवं नानकमत्ता आदि क्षेत्रों से तीर्थ यात्री मेले के दौरान पैदल भी आते हैं। इन स्थानों में संदिग्ध लोगो पर नजर रखने के लिए वहां वनकर्मी सीधे पुलिस से जुड़े हुए है। एसपी ने क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए डांडा एवं बुड़म में स्थाई रूप से चौकी प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। थानाध्यक्ष के अनुसार देश के मौजूदा हालातो को देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा पहले ही आवश्यक दिशा निर्देश दे दिए गए थे। इस कॉम्बिंग में थानाध्यक्ष के अलावा एडिशनल एसआई भुवन चंद्र पांडे, एचसी विक्रम सिंह, बलवीर सिंह, डांडा चौकी के चंदन सिंह नेगी, अरविंद, बुडम चौकी के एचसी राजेंद्र राणा, सुमित राणा के अलावा वन विभाग के कमल सिंह, महेंद्र प्रताप, योगेश बोरा,उमेश सिंह आदि लोग शामिल थे।

जरूरी खबरें