Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट:भाजपा के दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।

टनकपुर:उत्तराखंड की संस्कृति में रमे कैलाश मानसरोवर यात्री कुमाऊनी झोड़े में झूमे

बाराकोट में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या ने किया उद्घाटन

सीएम धामी का कल चंपावत दौरा कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को दिखाएंगे हरी झंडी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:डीएम मनीष कुमार की पहल पर 25 वर्ष पुराने भूमि विवाद का शांतिपूर्ण समाधान

Laxman Singh Bisht

Wed, Dec 31, 2025

डीएम की पहल पर 25 वर्ष पुराने भूमि विवाद का शांतिपूर्ण समाधानसोमवार को आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी मनीष कुमार के मार्गदर्शन में फुलेरा गाँव में लगभग 25 वर्षों से चले आ रहे भूमि विवाद का समाधान किया गया।विवाद कुल 205 नाली भूमि के बंटवारे को लेकर चचेरे भाइयों हरिजात फुलारा और हरिदत्त फुलारा व अन्य के बीच उत्पन्न हुआ था।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने दोनों पक्षों से संवाद कर उन्हें समझाया कि भूमि विवाद के चलते मतभेद हो सकते हैं, परंतु आने वाली पीढ़ी और बच्चों के मन में एक-दूसरे के प्रति विपरीत दृष्टिकोण पैदा न हो, जिससे वे अपनों से दूर न हो जाएँ। इस संवेदनशील पहल के बाद दोनों पक्षों ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठकर विवाद का शांतिपूर्ण समाधान करने पर सहमति व्यक्त की।सहमति के अनुसार एक पक्ष दूसरे पक्ष को मकान निर्माण हेतु 2 नाली भूमि देगा, जबकि इसके एवज में 6 खेत प्रदान किए जाएंगे। बैठक में दोनों पक्षों के प्रतिनिधि हरिदत्त फुलारा, पूरन फुलारा, लक्ष्मी दत्त, भुवन दत्त, दीपक फुलारा सहित अन्य उपस्थित थे। इसके अलावा अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, उपजिलाधिकारी अनुराग आर्या, तहसीलदार बृजमोहन आर्या और पटवारी चन्द्रशेखर पंत भी उपस्थित रहे और समाधान प्रक्रिया को सुनिश्चित किया।दोनों पक्षों ने जिलाधिकारी की संवेदनशीलता और निष्पक्ष निर्णय की सराहना करते हुए लंबे समय से चले आ रहे विवाद को निपटाने हेतु धन्यवाद व्यक्त किया।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि आपसी सहमति एवं संवाद के माध्यम से विवादों का समाधान समाज में सौहार्द और विश्वास की भावना को मजबूत करता है।

जरूरी खबरें