Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:युवाओं के लिए विदेश में खुले नौकरी के द्वार विदेश में रोजगार हेतु सरकार की बड़ी पहल।

Laxman Singh Bisht

Sat, Apr 4, 2026

युवाओं के लिए विदेश में खुले नौकरी के द्वार विदेश में रोजगार हेतु सरकार की बड़ी पहल।

जर्मनी और जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर। धामी सरकार की पहल।

एक लाख से ढाई लाख रुपये प्रतिमाह मिलेगा शानदार वेतन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व एवं शासन के उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन में उत्तराखंड के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस पहल की जा रही है।जिलाधिकारी चम्पावत मनीष कुमार ने इस महत्वाकांक्षी योजना की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार युवाओं को विदेशी धरती पर सुरक्षित, सम्मानजनक एवं आकर्षक रोजगार उपलब्ध कराने हेतु प्रतिबद्ध है।उन्होंने बताया कि उत्तराखंड कौशल विकास मिशन (UKSDS) के माध्यम से युवाओं को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस पहल के अंतर्गत अधिकृत प्रशिक्षण साझेदारों के सहयोग से जर्मन एवं जापानी भाषाओं का विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, जिससे युवाओं को नर्सिंग, एल्डरली केयर (बुजुर्गों की देखभाल) एवं होटल उद्योग जैसे क्षेत्रों में दक्ष बनाया जा सके।जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को जर्मनी एवं जापान जैसे विकसित देशों में रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे, जहां उन्हें ₹1 लाख से ₹2.5 लाख प्रति माह तक का आकर्षक वेतन मिल सकता है। इसके अतिरिक्त ग्रीस, रूस, मध्य एशिया एवं मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) के देशों में भी सीधे रिक्रूटर्स के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।उन्होंने जनपद के समस्त इच्छुक एवं योग्य युवाओं से अपील की कि वे इस सुनहरे अवसर का अधिकतम लाभ उठाएं।

विदेश में रोजगार प्राप्त करने के इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल

https://uksds.uk.gov.in/OverseaseEmpReg.aspx⁠

पर जाकर शीघ्र अपना ऑनलाइन पंजीकरण सुनिश्चित करें।जिलाधिकारी ने इस जानकारी को अधिक से अधिक साझा करने का आह्वान किया है ताकि जनपद के युवाओं की प्रतिभा को वैश्विक मंच मिल सके और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सके।

जरूरी खबरें