Saturday 28th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:गोल्जू कॉरिडोर’ को सीएम धामी की ₹117.22 करोड़ की ऐतिहासिक मंजूरी

उधम सिंह नगर:पुलिस ने पीड़ित को ढूंढकर वापस लौटाया कीमती सामान से भरा खोया पर्स व सामान

चंपावत:सच दिखाना पड़ा भारी!” गैस संकट की खबर पर भाजपा नेता की तहरीर पर पत्रकार पर मुकदमा,

चंपावत:सीएम धामी की सौगात 2.62 करोड़ से सुधरेगा चल्थी–नौलापानी मार्ग 55.57 लाख से बनेगा नधौर ट्रैकिंग रूट

चंपावत:मुबई की पहाड़ी प्रवासियों की सस्था प्रोजेक्ट बियोंड एजुकेशन ने विद्यालय को भेंट की शैक्षिक सामग्री

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:एसपी के निर्देश पर होली को लेकर चंपावत पुलिस अलर्ट सघन चेकिंग अभियान जारी ।

Laxman Singh Bisht

Mon, Mar 2, 2026

एसपी के निर्देश पर होली को लेकर चंपावत पुलिस अलर्ट सघन चेकिंग अभियान जारी ।चंपावत।एस 0पी0 चंपावत रेखा यादव के निर्देश पर चंपावत जिले में आगामी होली पर्व को देखते हुए जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाए रखने हेतु चंपावत पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद है। सोमवार को एसपी चंपावत रेखा यादव ने जानकारी देते हुए बताया होली पर्व व रमजान को देखते हुए जनपद के समस्त थाना चौकी क्षेत्रों में व्यापक सुरक्षा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।पुलिस टीमों द्वारा मुख्य बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, संवेदनशील क्षेत्रों, होटल-ढाबों, बस ,टैक्सी स्टैंड तथा बॉर्डर क्षेत्रों में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखते हुए बैरियर लगाकर सख्ती से चेकिंग की जा रही है। शराब पीकर वाहन चलाने, हुड़दंग, व यातायात नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। वाहन चालकों की एल्कोमीटर से जांच की जा रही है। एसपी चंपावत ने कहा सभी थानाध्यक्ष व चौकी प्रभारियो को कड़े निर्देश दिए गए हैं लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।एसपी चंपावत ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा त्योहारों को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस आपके साथ है।

जरूरी खबरें