Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट की नुज़ूल भूमि में हो रहे नए निर्माण तथा अतिक्रमण किए जाएंगे ध्वस्त :डीएम

दून:वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख खातों में ट्रांसफर

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:डीएम के निर्देश पर ओवरलोडिंग पर बड़ी कार्यवाही 98 हजार 500 का चालान 3 वाहन जब्त।

Laxman Singh Bisht

Wed, Nov 19, 2025

डीएम के निर्देश पर ओवरलोडिंग पर बड़ी कार्यवाही ₹98,500 का चालान, 3 वाहन जब्त

रात्रि चेकिंग में बड़ी कार्यवाही— खुले सामान, बिना फिटनेस, ओवरस्पीडिंग सहित कई उल्लंघनों पर चालानचंपावत।जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार जनपद में सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए परिवहन विभाग द्वारा निरंतर सख़्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु विभाग समय-समय पर जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान संचालित कर रहा है। डीएम के निर्देश पर कल मंगलवार रात आयोजित सघन चेकिंग अभियान के दौरान एआरटीओ (प्रवर्तन) मनोज बगोरिया के नेतृत्व में टीम ने महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए 3 डंपर सीज़ किए तथा ओवरलोडिंग में पकड़े गए दो वाहनों पर ₹46,500 और ₹52,000 का चालान किया। अभियान का मुख्य उद्देश्य खतरनाक ड्राइविंग, ओवरलोडिंग और नियमों की अवहेलना जैसी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना था

अभियान में विभिन्न वाहन उल्लंघनों पर कड़ी कार्रवाई की गई, जिसमें—

02 चालान खुले में सामान ले जाने पर

02 चालान बिना फिटनेस प्रमाणपत्र

01 चालान यात्री वाहन ओवरलोडिंग

03 चालान बिना ड्राइविंग लाइसेंस

15 चालान ओवरस्पीडिंग

04 चालान बिना टैक्स

01 चालान बिना परमिट

04 चालान बिना हेलमेट।साथ ही, सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से ड्रंक एंड ड्राइव की भी विस्तृत जांच की गई जिसमें किसी भी चालक को नशे की अवस्था में वाहन चलाते हुए नहीं पाया गया।एआरटीओ (प्रवर्तन) बगोरिया ने बताया कि सड़क पर वाहन चलाना केवल अधिकार नहीं, बल्कि जीवन से जुड़ी एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इस जिम्मेदारी का सही पालन तभी संभव है जब चालक स्वयं सुरक्षित ड्राइविंग करें, गति सीमा का पालन करें और दूसरों की सुरक्षा को भी प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि“अभियान का उद्देश्य दंड देना नहीं, बल्कि लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करना है। नशे की अवस्था में कभी वाहन न चलाएँ, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य प्रयोग अवश्य करें तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।”

जरूरी खबरें