रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर सेवा और स्वच्छता का संकल्प टी-गार्डन में चला बृहद स्वच्छता अभियान
Laxman Singh Bisht
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर सेवा और स्वच्छता का संकल्प टी-गार्डन में चला बृहद स्वच्छता अभियान
“स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत-विकसित भारत” के संदेश के साथ जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किया श्रमदान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर आज प्रात टी-गार्डन, सिलिंगटाक, चम्पावत में “सेवा संकल्प अभियान—स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत-विकसित भारत” के तहत बृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सामूहिक श्रमदान किया और स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के जन्मदिवस को सेवा, स्वच्छता और जनसहभागिता के संकल्प के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। अपने घर, आसपास के क्षेत्र, सार्वजनिक स्थलों एवं पर्यटन स्थलों को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता आवश्यक है।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि चम्पावत प्राकृतिक सुंदरता एवं पर्यटन की अपार संभावनाओं वाला जनपद है। ऐसे में यहां के पर्यटन एवं सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा स्वच्छता के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन इन प्रयासों को स्थायी रूप से सफल बनाने के लिए जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने जनपदवासियों से स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत में शामिल करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।
दायित्वधारी श्याम नारायण पांडे ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखण्ड विकास के साथ-साथ जनसेवा और जनभागीदारी की भावना के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा और स्वच्छता का संकल्प लेना समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का सकारात्मक संदेश है। उन्होंने सभी से स्वच्छता अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा पांडे ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वच्छ और सुंदर चम्पावत बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक का सहयोग जरूरी है। उन्होंने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फैलाने, अपने आसपास नियमित साफ-सफाई रखने तथा स्वच्छता संबंधी गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जा सकता है।अभियान के दौरान टी-गार्डन एवं आसपास के क्षेत्र में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई की गई। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वयं श्रमदान करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान एकत्रित कूड़े का उचित निस्तारण करते हुए लोगों को पर्यावरण संरक्षण, साफ-सफाई और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाए रखने के प्रति जागरूक किया गया।स्वच्छता अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता को केवल एक दिन अथवा सरकारी कार्यक्रम तक सीमित न रखकर इसे नियमित व्यवहार और जनआंदोलन का रूप देना आवश्यक है। “स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत-विकसित भारत” के संकल्प के साथ उपस्थित सभी लोगों ने स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ चम्पावत के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोविन्द सामंत, दायित्वधारी श्याम नारायण पांडे, दायित्वधारी मुकेश महराना, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी अजय सिंह, एपीडी सुश्री विम्मी जोशी, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा पांडे, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती अंचला बोहरा, मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास शाह, केएमवीएन निदेशक एवं दायित्वधारी रोहित बिष्ट, कैलाश अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
लोहाघाट:वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण हजारों छात्र छात्राओं ने एक साथ किया वंदे मातरम का सामूहिक गायन। वंदे मातरम के गीत से गूंजा लोहाघाट नगर
लोहाघाट महाविद्यालय मे छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न। अध्यक्ष पद पर हुआ एक नामांकन।
टनकपुर:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: टनकपुर में बहुउद्देशीय शिविर, 500 से अधिक लोगों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ*
चंपावत:26 सितंबर को भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते डीएम की जनपदवासियों से सतर्कता बरतने की अपील।
चंपावत:मौसम विभाग के रेड अलर्ट के चलते चम्पावत में 26 सितम्बर को विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश
मुख्यमंत्री की सीमांत को बड़ी सौगात डुंगरा बोरा हाई स्कूल बना इंटरमीडिएट। क्षेत्र में खुशी की लहर। सीमांत क्षेत्र वासियों का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद।
बनबसा:विद्युत केबिल चोरी का बनबसा पुलिस ने किया खुलासा 06 गिरफ्तार
पाटी (चंपावत):3 किलो 955 ग्राम चरस के साथ हरियाणा के दो नशा तस्कर गिरफ्तार। चरस तस्करी में हरियाणा से जुड़े चंपावत जिले के तार।
चंपावत:26 वर्षों से न्याय और अधिकार की प्रतीक्षा कर रहे राज्य आंदोलनकारियों को अब आश्वासन नहीं, ठोस निर्णय की दरकार: भूपेंद्र देव (ताऊ)
चंपावत:जिला अध्यक्ष डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस की दी शुभकामनाएं। फार्मासिस्ट के पदों में वृद्धि की मांग