Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

लोहाघाट:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई; लोहाघाट और मानेश्वर में विभिन्न दुकानों व फास्ट फूड सेंटरों का औचक निरीक्षण।

चंपावत:ग्राम पंचायतों के उप प्रधान पदों हेतु सामान्य निर्वाचन कार्यक्रम घोषित; 15 जुलाई को ही होगा नामांकन, मतदान और

लोहाघाट:जू0 हा0 फोर्ती में मुख्यमंत्री ज्ञान केंद्र का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ।

सूचना

: चंपावत:नवीन चंद्र पंत होंगे चंपावत वन प्रभाग के नए प्रभागीय वनाधिकारी।नई सोच के साथ काम करने वाले बन अधिकारी माने जाते हैं पंत।

Laxman Singh Bisht

Tue, Nov 26, 2024
नवीन चंद्र पंत होंगे चंपावत वन प्रभाग के नए प्रभागीय वनाधिकारी।नई सोच के साथ काम करने वाले बन अधिकारी माने जाते हैं पंत। नवीन चंद्र पंत को चंपावत वन प्रभाग का नया डिविजनल फॉरेस्ट ऑफीसर डीएफओ बनाया गया है। वह डीएफओ आरसी कांडपाल के सेवानिवृत्त होने के बाद से रिक्त पद पर कार्यभार संभालेंगे। वर्तमान में श्री पंत कालागढ़ टाइगर रिजर्व डिवीजन में इसी पद पर कार्यरत हैं। मूल रूप से गंगोलीहाट के खंतोली गांव निवासी श्री पंत वन विभाग में एक नई सोच के साथ काम करने वाले ईमानदार अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। श्री पंत आज यहां सरसरी तौर पर आए किंतु वे 30 नवंबर को अपने पद का कार्यभार ग्रहण करेंगे। पंत चंपावत वन प्रभाग में आजीविका सृजन के क्षेत्र में पूर्व डीएफओ आरसी कांडपाल,जिनकी कार्यक्षमता को देखते हुए उन्हें वन विभाग द्वारा संचालित जायका परियोजना का सलाहकार नियुक्त किया गया है, के साथ मॉडल जिले में वनों से छेड़छाड़ किए बगैर यहां मौन पालन को कुटीर उद्योग के रूप में विकसित कर ग्रामीणों को सम्मान से जीवन यापन करने के अवसर देने के अलावा विलुप्त हो रही च्यूरा आदि प्रजातियों को पुनर्जीवित कर उनके वैज्ञानिक तरीके से दोहन करने की योजना पर कार्य करेंगे। भावी जल संकट को भांपते हुए पंत अभी से इसकी व्यापक कार्य योजना तैयार करेंगे तथा यहां की जलवायु के अनुरूप वनों में जड़ी-बूटियों एवं वन औषधियों को भी विकसित करने का प्रयास करेंगे, जिससे ग्रामीणों को रोजगार मिलने के साथ वनों के प्रति उनमें संरक्षण का भाव पैदा किया जा सके।

जरूरी खबरें