Tuesday 14th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:भाजपा की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान।

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत : मूसलाधार बारिश से स्वाला व संतोला में राष्ट्रीय राजमार्ग बंद जनजीवन अस्त व्यस्त

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 5, 2025

चंपावत मूसलाधार बारिश से स्वाला व संतोला में राष्ट्रीय राजमार्ग बंद जनजीवन अस्त व्यस्त

कई वाहन व यात्री फंसे। घाट पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग भी हुआ बंद।

संतोला में मलवे में फंसी पिकअप।
चंपावत जिले में दोपहर बाद हुई मूसलाधार बारिश से टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्वाला व संतोला के पास बंद हो गया है ।जिस कारण कई वाहन व यात्री फंस गए हैं । एनएच के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग खोलने के प्रयास जारी है। लेकिन मूसलाधार बारिश और पहाड़ी से आते मलवे के कारण राजमार्ग खुलने में काफी दिक्कत आ रही है। बारिश लगातार जारी है। अब नदियों का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। वहीं प्रशासन के द्वारा लोगों से सुरक्षित स्थानों में रहने व यात्रा से बचने की अपील की गई है। जिलाधिकारी मनीष कुमार के द्वारा प्रशासनिक मशीनरी को अलर्ट मोड पर रखा गया है तथा सड़कों में जगह-जगह मशीने तैनात की गई है। फिलहाल कहीं से किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं है। वही संतोला में मलबे मे एक पिकअप फंस गई है।लोगों में एनएच के खिलाफ काफी नाराजगी है लोगों ने कहा एनएच के अधिकारियों से लंबे समय से संतोला डेंजर जोन से मलवा हटाने की मांग की जा रही थी लेकिन उनके द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया। वहीं भारी बारिश के चलते घाट पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग भी बंद हो गया है। इसके अलावा जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार आपदा प्रबंधन को लेकर अधिकारियों की आपातकालीन बैठक लिएजिलाधिकारी ने सभी एजेंसी को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं तथा जल भराव कटाव से नुकसान रोकने को लेकर जमीन स्तर पर सख्त निगरानी के निर्देश भी जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए हैं।

जरूरी खबरें