Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

लोहाघाट:ऑपरेशन प्रहार लोहाघाट पुलिस ने 4.36 ग्राम स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार।

लोहाघाट:30 जून को मुख्यमंत्री आवास देहरादून में गरजेंगे गुरिल्ला 01 जुलाई को करेंगे सचिवालय कूच।

चंपावत:मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना से वरिष्ठ नागरिकों को मिल रहा आर्थिक संबल

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध 20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

Laxman Singh Bisht

Sun, May 10, 2026

ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध

20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

ऑल इंडिया केमिस्ट्स के आह्वान पर ऑनलाइन दवाओं की बिक्री के विरोध में बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट एसोसिएशन की बैठक में हुआ निर्णय

चंपावत। डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट एसोसिएशन ऑनलाइन दवाओं की बिक्री के विरोध में मुखर हो गया है। एसोसिएशन ने 20 मई को देशभर में मेडिकल स्टोर बंद रखने का निर्णय लिया है। आज रविवार 10 मई को ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में मेडिकल एसोसिएशन की चंपावत जिला इकाई ने मेडिकल स्टोर्स के संचालकों के साथ बैठक का आयोजन किया। भुवन जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मेडिकल स्टोर्स के संचालकों ने ऑनलाइन दवाओं की बिक्री बंद करने की मांग की है।

कहा कि कॉरपोरेट्स द्वारा भारी डिस्काउंट बंद करने और नकली दवाओं से बचाने के लिए प्रभावी कदम उठाना जरूरी है। ऑल इंडिया केमिस्ट्स के आह्वान पर एसोसिएशन 20 मई को चंपावत जिले के मेडिकल स्टोर बंद रखेगा। बैठक में नरेंद्र नेगी, चेतन वर्मा सहित कई मेडिकल स्टोर्स के स्वामी मौजूद थे।

जरूरी खबरें