Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:ग्रामीण संवाद, नशा मुक्त समाज और शिक्षा सशक्तिकरण की पहल

Laxman Singh Bisht

Thu, Nov 27, 2025

ग्रामीण संवाद, नशा मुक्त समाज और शिक्षा सशक्तिकरण की पहल

पल्सों, डणा बिष्ट में वृद्धजनों के साथ संवाद: अनुभव, परंपरा और समाजिक दिशाजनपद चम्पावत के सिप्टी क्षेत्र स्थित पावन एवं प्राचीन देवल भगवती मंदिर में सेवा संकल्प (धारिणी) फाउंडेशन की फाउंडर ट्रस्टी श्रीमती गीता धामी ने सपरिवार माँ भगवती के दिव्य दर्शन कर विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर की आध्यात्मिक गरिमा, शांत वातावरण और सुरम्य प्राकृतिक सौंदर्य ने सभी को आध्यात्मिक ऊर्जा एवं सकारात्मकता से अभिभूत कर दिया।दर्शन के उपरांत श्रीमती धामी ने ग्राम सभा पल्सों, डणा बिष्ट में स्थानीय वृद्धजनों, ग्रामीणों, युवाओं एवं महिलाओं से आत्मीय संवाद किया। वृद्धजनों से विशेष रूप से बातचीत करते हुए उन्होंने उनके जीवन अनुभव, स्थानीय परंपराओं और सामाजिक बदलावों के बारे में जाना। उन्होंने उनके विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और उनके अनुभवों से सीख लेने तथा समुदाय के विकास में उनकी भूमिका को सक्रिय बनाए रखने का महत्व बताया। इस दौरान उन्होंने नशा मुक्त समाज निर्माण, युवाओं में जागरूकता, स्वास्थ्य एवं शिक्षा, साथ ही पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जल-संरक्षण और स्वच्छता के प्रति सामूहिक भागीदारी का संदेश साझा किया।इसी क्रम में उन्होंने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा संसाधन एवं आधुनिक अध्ययन वातावरण सुलभ कराने के उद्देश्य से विकासखंड पाटी के अंतर्गत नव-निर्मित लाइब्रेरी भवन का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, भवन की उपयोगिता, बैठने की व्यवस्था और प्रकाश-व्यवस्था सहित प्रस्तावित पुस्तकालय संचालन की तैयारियों का बारीकी से अवलोकन किया। इसके साथ ही विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन, नियमित पुस्तक अध्ययन, प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी और ज्ञान-वृद्धि के लिए प्रेरित किया।इस दौरान जिलाध्यक्ष भाजपा चंपावत गोविंद सामंत, दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडे, जिला महामंत्री भाजपा मुकेश कलखुड़िया, व्यापार मंडल अध्यक्ष चंपावत विकास शाह, कैलाश अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती अंचला बोहरा, पालिका अध्यक्ष लोहाघाट गोविंद वर्मा,मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिनवाल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती निर्मला महाराना, क्षेत्र पंचायत सदस्य नग़ान हिमांशी भट्ट, प्रदेश मंत्री निर्मल महरा, प्रधान सिप्टी श्रीमती जानकी भट्ट, क्षेत्र पंचायत अमकडीयां श्रीमती रजनी नरियाल, ग्राम प्रधान कोयाटी पनी राम, गडकोट प्रकाश गडकोटी, बडपास उमेश जोशी, खलखंडिया प्रकाश खर्कवाल, भगिना भंडारी, चौकी गीता देऊपा, गोली, बिरगुल, डिंगडई त्रिलोक सिंह मौनी, घूरचूम, अमकड़िया, सामाजिक कार्यकर्ता ललित भट्ट, मनोज तड़ागी, वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश महराना, अंबादत्त फुलारा, जिला पंचायत सदस्य शक्तिपुर बुगा कृष्णानंद जोशी, ग्राम प्रधान पल्सों पार्वती जोशी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें