Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चम्पावत :पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन में शामिल होने सैकड़ों कर्मचारी दिल्ली के लिए हुए रवाना।

Laxman Singh Bisht

Mon, Nov 24, 2025

चम्पावत पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन में शामिल होने सैकड़ों कर्मचारी दिल्ली के लिए हुए रवाना।पुरानी पेंशन व्यवस्था की पुन: बहाली की माँग को लेकर आयोजित इस विशाल आंदोलन में जिले के विभिन्न विभागों के कर्मचारी उत्साह और दृढ़ संकल्प के साथ भाग ले रहे हैं।रवाना होने से पूर्व मंडल उपाध्यक्ष कैलाश फर्त्याल ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली कर्मचारियों का वैधानिक और न्यायोचित अधिकार है, जिसे वापस पाने के लिए यह संघर्ष पूरी ताकत के साथ जारी रहेगा। जिला महामंत्री प्रकाश तड़ागी ने भी कर्मचारियों की एकजुटता की सराहना करते हुए कहा कि यह आंदोलन आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की लड़ाई है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से शांतिपूर्ण व गरिमामयी ढंग से दिल्ली आंदोलन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की।ब्लॉक अध्यक्ष संजय कुमार, नरेश जोशी, किशोर पंगरिया, सक्रिय सदस्य नरेश बोहरा, पीताम्बर पांडेय, डुंगरदेव जोशी, उमेश जोशी और दिनेश फर्त्याल सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी सुबह दिल्ली के लिए रवाना हुए। सभी प्रतिभागियों में पुरानी पेंशन व्यवस्था को पुनः लागू कराने की मजबूत इच्छा और संघर्ष के प्रति समर्पण साफ झलक रहा था।कर्मचारियों ने प्रस्थान से पहले कहा कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती, तब तक आंदोलन लगातार जारी रहेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि दिल्ली में आयोजित यह विशाल रैली सरकार को कर्मचारियों की स्थिति समझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।जिले से कर्मचारियों का यह भारी जुटान एनएमओपीएस के बढ़ते जनसमर्थन और आंदोलन की मजबूती को दर्शाता है।

जरूरी खबरें