Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

: चंपावत:बांग्लादेश के हिंदुओं पर हो रहे जुल्म व अत्याचार को लेकर चंपावत मे हिंदुओं मे उबाल। निकाली आक्रोश रैली

Laxman Singh Bisht

Tue, Dec 3, 2024
बांग्लादेश के हिंदुओं पर हो रहे जुल्म व अत्याचार को लेकर हिंदुओं में आया उबाल। जिस बांग्लादेश का उदय भारतीय सेना के त्याग व बलिदान के बाद हुआ,वही बांग्लादेश आज हिंदुओं को निशाना बनाकर अपनी निम्न सोच का परिचय दे रहा है। मंगलवार को हिंदूवादी संगठनों गोलज्यू मंदिर एवं जनकल्याण समिति के तत्वाधान में जीआइसी चौक से स्टेशन बाजार तक जन आक्रोश रैली निकाली। बाद में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर तत्काल वहां हिन्दुओं की रक्षा व सुरक्षा करने की जोरदार मांग की गई। आंदोलनकारियों का कहना था कि भारत सरकार तत्काल हस्तक्षेप कर बांग्लादेश की सरकार को सबक सिखाने की पहल कर वहां हिन्दुओं को सम्मान से जीने के अवसर प्रदान करे। समिति के संरक्षक हरीश पाण्डे के नेतृत्व में निकाली गई रैली में भाजपा प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य सतीश चन्द्र पाण्डे,श्याम नारायण पांडे,पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुर सिंह फर्त्याल,पूर्व चेयरमैन विजय वर्मा, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी,कैलाश अधिकारी,सुरेश तिवारी, ए डी फुलेरा,प्रकाश पाण्डे, मोहित पाण्डे,आनंद अधिकारी,महेश जोशी, एडवोकेट श्याम सिंह कार्की, डी एल वर्मा,जगेंद्र नाथ,सुधीर शाह, राजेन्द्र गहतोड़ी, प्रकाश नाथ, पूरन सिंह,चन्द्र किशोर बोहरा,योगेश पाण्डे समेत तमाम लोग मौजूद थे।

जरूरी खबरें