Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट:भाजपा के दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।

टनकपुर:उत्तराखंड की संस्कृति में रमे कैलाश मानसरोवर यात्री कुमाऊनी झोड़े में झूमे

बाराकोट में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या ने किया उद्घाटन

सीएम धामी का कल चंपावत दौरा कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को दिखाएंगे हरी झंडी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:8 जनवरी को नगर पालिका परिसर में बच्चों हेतु निःशुल्क मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर।

Laxman Singh Bisht

Sat, Jan 3, 2026

8 जनवरी को नगर पालिका परिसर में बच्चों हेतु निःशुल्क मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर।चंपावत।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम , चम्पावत के अंतर्गत 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए एक निःशुल्क मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में बच्चों की समग्र स्वास्थ्य जांच एवं उपचार हेतु बाल रोग विशेषज्ञ, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ, नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ, मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ व ऑप्टोमेट्रिस्ट, स्त्री रोग विशेषज्ञ, अर्ली इंटरवेंशन एवं विशेष शिक्षा परामर्शदाता, हृदय रोग विशेषज्ञ, फिजियोथेरेपिस्ट, स्पीच थैरेपिस्ट एवं ऑडियोलॉजिस्ट, मनोचिकित्सक व क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट, दंत रोग विशेषज्ञ, जनरल फिजिशियन तथा त्वचा रोग विशेषज्ञ द्वारा सेवाएं प्रदान की जाएंगी।शिविर की विशेष सुविधा के अंतर्गत पात्र बच्चों के दिव्यांग प्रमाण पत्र मौके पर ही बनाए जाएंगे। यह स्वास्थ्य शिविर रेन बसेरा, नगर पालिका परिसर, चम्पावत में 08 जनवरी 2026 (बृहस्पतिवार) को प्रातः 9:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक आयोजित होगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में बच्चों को शिविर में लाकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठाएं।

जरूरी खबरें