Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डॉक्टर्स डे पर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों को बेहतर सेवा के लिए किया गया सम्मानित।

लोहाघाट:डीएम ने पशु चिकित्सालय का किया शुभारंभ। एक छत के नीचे पालतू पशुओं को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा।

उत्तराखंड:बाल विकास विभाग में रिक्त पदो पर निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकाओं की भर्ती।

लोहाघाट:हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ ढेरनाथ बाबा मंदिर में शिव महापुराण का हुआ समापन।

पिथौरागढ़:गोदियाल की सभा में हंगामा पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित तीन को नोटिस जारी।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:काम करने आते हो या मटरगश्ती अधिकारियों पर बिफरे डीएम ।

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 17, 2026

काम करने आते हो या मटरगश्ती अधिकारियों पर बिफरे डीएम ।

अधिकारियों को कार्य प्रणाली पर सुधार लाने के लिए कड़े निर्देश।चंपावत।जन समस्याओं का अधिकारियों के द्वारा गंभीरता से संज्ञान न लेने पर जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार सोमवार को हुए जनता मिलन कार्यक्रम में अधिकारियों के ऊपर बिफर पड़े। डीएम ने कहा आप लोग यहां काम करने आते हो या मटरगश्ती । जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को जन समस्याओं को गंभीरता से लेने के कड़े निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा अगर जनता की समस्याओं का समय पर समाधान नहीं हो रहा है तो हम लोग यहां पर क्यों बैठे हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपनी कार्य प्रणाली में सुधार लाने व जन समस्याओं पर धरातल पर कार्य करने के कड़े निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा जनता मिलन व अन्य माध्यमों से जो भी जन समस्याएं आती हैं उन पर अधिकारी तत्काल कार्यवाही करें। डीएम मनीष कुमार ने चेतावनी देते हुए कहा लापरवाही बरतने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है। कहा जनता हमारे पास काफी आस लेकर आती है।

जरूरी खबरें