Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:धौन–बड़ौली सड़क का एसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण मार्ग सुचारु करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी

भिंगराड़ा:प्रशासन का सहयोग न मिलने से ग्राम प्रधान ने स्वयं के संसाधनों से शुरू कराया नैनीताल बैंक रोड का सुधारीकरण

चंपावत:अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए भारत नेपाल सीमा पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कांबिंग

हल्द्वानी मे स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर तीन युवकों की मौत। एक गंभीर।

जाली दस्तावेज बनाकर बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत :ग्राउंड जीरो पर डीएम, बीमार महिला व व्यक्ति को अस्पताल पहुँचाया

Laxman Singh Bisht

Mon, Sep 1, 2025

ग्राउंड जीरो पर डीएम, बीमार महिला व व्यक्ति को अस्पताल पहुँचाया

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने संभाला मोर्चा, आपदा पीड़ितों की मदद हेतु तत्परजनपद चम्पावत में लगातार हो रही भारी वर्षा के बीच जिलाधिकारी मनीष कुमार स्वयं ग्राउंड जीरो पर उतरकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।जिलाधिकारी द्वारा पुनाबे, सिप्टी, लफड़ा एवं पाली-अमोड़ी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान क्वैराला नदी पार करते समय ग्राम अमोड़ी निवासी श्रीमती पिरुली देवी (पत्नी उमापति थ्वाल) तथा ग्राम बडोली निवासी लीलाधर थ्वाल (पुत्र लोकमणि थ्वाल) अचानक नदी के तेज बहाव में फंस गए।जिलाधिकारी ने त्वरित निर्णय और साहसिक कार्यवाही करते हुए दोनों को सुरक्षित बाहर निकालातथा तत्काल वाहन की व्यवस्था कर घायल श्रीमती पिरुली देवी और श्री लीलाधर थ्वाल को जिला चिकित्सालय चम्पावत पहुँचाया।दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के उपरांत चिकित्सालय में भर्ती किया गया है और उनका उपचार जारी है।अतिवृष्टि की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे स्वयं ग्राउंड जीरो पर उपस्थित रहकर आपदा प्रबंधन कार्यों को गति दें तथा प्रत्येक पीड़ित परिवार को हर संभव मदद उपलब्ध कराएं।साथ ही जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनपदवासियों से अपील की है कि भारी बारिश की चेतावनी के दृष्टिगत अनावश्यक यात्रा न करें, सुरक्षित स्थानों पर रहें और किसी भी आपात स्थिति में जिला प्रशासन एवं आपदा कंट्रोल रूम से तत्काल संपर्क करें।

जरूरी खबरें