Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

सूचना

: चंपावत जिला युवा कल्याण अधिकारी पर दुष्कर्म का केस शादी का झांसा देकर 18 साल से पीड़िता के साथ दुष्कर्म का लगा आरोप चंपावत की रहने वाली है महिला

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 4, 2024
चंपावत के जिला युवा कल्याण अधिकारी पर दुष्कर्म का केस शादी का झांसा देकर 18 साल से पीड़िता के साथ दुष्कर्म का लगा आरोप चंपावत की रहने वाली है महिला चंपावत के जिला युवा कल्याण अधिकारी मोहन सिंह नगन्याल के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ है शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म किया गया है। पुलिस ने यह शारीरिक शोषण करने का आरोप कार्रवाई चंपावत की रहने वाली एक महिला की शिकायत पर की है जिसमें उसने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है।पीड़िता ने आरोप लगाया कि जिला युवा कल्याण अधिकारी 18 साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहे हैं। शादी की बात करने पर पत्नी से तलाक होने की बात कही गई थी लेकिन अब वह मुकर गए हैं। महिला ने दुष्कर्म के साथ ही धोखाधड़ी, मारपीट और गाली गलौच करने का भी आरोप लगाया है। बतायाजा रहा है कि उनका कुछ महीने बाद रिटायरमेंट भी होने वाला है।कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आईपीसी की धारा 376, 323, 420, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।  मामले की जांच एसआई मीनाक्षी नौटियाल को सौंपी है।

जरूरी खबरें