Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट:भाजपा के दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।

टनकपुर:उत्तराखंड की संस्कृति में रमे कैलाश मानसरोवर यात्री कुमाऊनी झोड़े में झूमे

बाराकोट में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या ने किया उद्घाटन

सीएम धामी का कल चंपावत दौरा कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को दिखाएंगे हरी झंडी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:जिलाधिकारी ने किया ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण

Laxman Singh Bisht

Sat, Jan 3, 2026

जिलाधिकारी ने किया ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षणचंपावत।जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय भवन में स्थापित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में रखी ईवीएम एवं वीवीपैट की सुरक्षा से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों, अग्निशमन उपकरणों तथा अलार्म सिस्टम की कार्यप्रणाली का बारीकी से परीक्षण किया और उनके सुचारु संचालन की पुष्टि की।जिलाधिकारी ने कहा कि ईवीएम और वीवीपैट जैसे अत्यंत संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण चुनावी उपकरणों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करते हुए नियमित अंतराल पर निरीक्षण किया जाए, जिससे किसी भी प्रकार की चूक की संभावना न रहे।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ जी0 एस 0खाती, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र अधिकारी सहित भाजपा प्रतिनिधि नंदन तड़ागी, कांग्रेस प्रतिनिधि तुसार वर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें