Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

लोहाघाट:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई; लोहाघाट और मानेश्वर में विभिन्न दुकानों व फास्ट फूड सेंटरों का औचक निरीक्षण।

चंपावत:ग्राम पंचायतों के उप प्रधान पदों हेतु सामान्य निर्वाचन कार्यक्रम घोषित; 15 जुलाई को ही होगा नामांकन, मतदान और

लोहाघाट:जू0 हा0 फोर्ती में मुख्यमंत्री ज्ञान केंद्र का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ।

लोहाघाट क्षेत्र के मास्टर प्लान-2041 पर आमजन से मांगे गए सुझाव।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत जिला पत्रकार संगठन ने बयोवृद्ध पत्रकार पेंशन की अर्हता 5 वर्ष करने की मांग को लेकर मुख्य सचिव को दिया ज्ञापन

Laxman Singh Bisht

Tue, Dec 2, 2025

जिला पत्रकार संगठन ने बयोवृद्ध पत्रकार पेंशन की अर्हता 5 वर्ष करने की मांग को लेकर मुख्य सचिव को दिया ज्ञापन।मंगलवार को चंपावत जिले के दौरे पर पहुंचे उत्तराखंड शासन के मुख्य सचिव आनंद वर्धन से चंपावत जिला पत्रकार संगठन के पदाधिकारियो और सदस्यों ने मुलाकात की। इस दौरान चंपावत जिला पत्रकार संगठन के जिला अध्यक्ष चंद्र बल्लभ ओली के नेतृत्व में जिला पत्रकार संगठन के पदाधिकारियो व सदस्यों ने मुख्य सचिव को बयोवृद्ध पत्रकार पेंशन की न्यूनतम अर्हता पूर्व की भांति 5 वर्ष करने की मांग करते हुए ज्ञापन दिया। पत्रकारो ने मुख्य सचिव को बताया प्रदेश में बयोवृद्ध पत्रकार पेंशन की न्यूनतम अर्हता लगातार 5 वर्षों से मान्यता प्राप्त होने की थी ।लेकिन पूर्ववर्ती सरकार के द्वारा इसे 5 वर्ष के स्थान पर 15 वर्ष कर दिया है। जिस कारण प्रदेश भर के वरिष्ठ पत्रकार जिनकी आयु 60 वर्ष पूर्ण हो चुकी है वह इस योजना के लाभ से वंचित हो रहे हैं। पत्रकारों ने कहा प्रदेश का अधिकतर हिस्सा पर्वतीय है। यहां पर जिला मुख्यालय से लेकर तहसील व ब्लॉक स्तर तक पत्रकार विभिन्न पत्र पत्रिका में विषम परिस्थितियों मे पत्रकारिता करते हैं व न्यूनतम वेतन में अपनी आजीविका चलाते हैं ।मगर 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने के उपरांत बयो वृद्ध पत्रकार पेंशन उनका एकमात्र सहारा बनता था मगर पूर्ववर्ती सरकार के द्वारा इसे 15 वर्ष करने से यह लोग इस योजना के लाभ से वंचित हो रहे हैं। पत्रकारों ने मुख्य सचिव से मांग करते हुए कहा इसे 15 वर्ष के स्थान पर पुनः 5 वर्ष किया जाए ताकि प्रदेश के अधिकतर वरिष्ठ पत्रकारों को उसका लाभ मिल सके और वह अपना जीवन यापन कर सकें। ज्ञापन देने में जिला पत्रकार संगठन जिला महामंत्री गिरीश बिष्ट,दिनेश भट्ट, मृदुल पांडे ,संजय भट्ट, लक्ष्मण बिष्ट ,राजीव मुरारी, सूरी पंत ,वरिष्ठ पत्रकार गणेश दत्त पांडे, चंद्रशेखर जोशी ,सतीश चंद्र जोशी सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।

जरूरी खबरें