Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:अगस्त क्रांति पर जिला पत्रकार संगठन ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित।

Laxman Singh Bisht

Sun, Aug 9, 2026

अगस्त क्रांति पर जिला पत्रकार संगठन ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित।

पत्रकार संगठन की ओर से विगत चार वर्षों से लगातार कार्यक्रम का हो रहा है आयोजन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों ने चंपावत जिला पत्रकार संगठन का जताया आभार।

स्वतंत्रता सग्राम सेनानियों के परिजनों ने अगस्त क्रांति पर सरकार व प्रशासन के द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद न किए जाने पर जताई नाराजगी

चंपावत। अगस्त क्रांति के अवसर पर चंपावत जिला पत्रकार संगठन की ओर से सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आजादी के दौरान अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सेनानियों के परिजनों को सम्मानित करते हुए उन्हें याद किया गया। रविवार को देव भूमि टुडे कार्यालय में चंपावत जिला पत्रकार संगठन के जिला अध्यक्ष चंद्र बल्लभ ओली की अध्यक्षता व वरिष्ठ पत्रकार सतीश जोशी, सत्तु के संचालन में अगस्त क्रांति पर सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वतंत्रता संग्रह सेनानियों के परिजनों ने स्वतंत्रता के उस दौर की याद दिला दी। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्रह सेनानियों के परिजन महेश चौड़ाकोटी के द्वारा देश भक्ति पर आधारित स्वरचित कविता सुनाकर सम्मान समारोह मे चार चाद लगा दिए उन्होंने कहा अगस्त क्रांति पर सरकार व प्रशासन के द्वारा आजादी के नायकों को याद न करना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा आज भी सात सेनानियों का गांव सड़क सुविधा के लिए जूझ रहा है। इस दौरान स्वतंत्रता सग्राम सेनानियों के परिजनों महेश चौड़ाकोटी,राकेश ओली, प्रवीण ओली, चंद्र मोहन जोशी व बृजेश महरा को सम्मानित किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार शेखर जोशी, राजीव मुरारी, लक्ष्मण बिष्ट, पंकज पाठक, कोषाध्यक्ष दिनेश भट्ट, जीवन वर्ती, नवीन भट्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें