Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर ढटी गांव दुर्घटना की एसडीएम लोहाघाट करेंगी मजिस्ट्रेट जांच।

लोहाघाट महाविद्यालय में देवभूमि उद्यमिता योजना के बूट कैंप का शुभारंभ

लोहाघाट अस्पताल में विधायक के फोन पर “थाने से बोल रहा हूँ” कहने का मामला चर्चा में, उठ रहे कई सवाल

चंपावत में धूमधाम से मनाया जाएगा कारगिल विजय दिवस। तैयारी बैठक संपन्न।

लोहाघाट:रंगारंग कार्यक्रमों के साथ होली विजडम स्कूल का वार्षिक उत्सव संपन्न।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:दुष्कर्म के आरोपी संविदा कर्मी पंकज को मिली जमानत एडवोकेट यतीश की शानदार पेरवी।

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 17, 2025

दुष्कर्म के आरोपी संविदा कर्मी पंकज को मिली जमानत एडवोकेट यतीश की शानदार पेरवी।चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक कार्यालय में तैनात संविदा कर्मी पंकज फर्त्याल पर बीते दिनों क्षेत्र की एक महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व गर्भपात कराने के गंभीर आरोप लगाते हुए लोहाघाट थाने में तहरीर दी थी। मामले में लोहाघाट पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में लोहाघाट न्यायिक बंदीगृह भेज दिया था। गुरुवार को जिला सत्र न्यायाधीश चंपावत अनुज कुमार संगल की अदालत में आरोपी की जमानत याचिका में सुनवाई हुई ।आरोपी के विद्वान अधिवक्ता एडवोकेट यतीश जोशी ने अपने तथ्यों , जानदार दलीलों से माननीय न्यायालय को संतुष्ट किया ।दोनों पक्षों की बहस , तथ्यों व पुलिस रिपोर्ट को देखने के बाद विद्वान न्यायाधीश ने आरोपी पंकज फर्त्याल को जमानत पर रिहा करने के निर्देश दिए हैं। एडवोकेट यतीश का कहना है उनके मुवक्किल को बेबुनियाद व झूठे आरोपो में फसाया गया है। उन्होंने माननीय न्यायालय को धन्यवाद दिया। वही जमानत मिलने से आरोपी संविदा कर्मी व उसके परिजनों ने राहत की सांस ली।

जरूरी खबरें