Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट:भाजपा के दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।

टनकपुर:उत्तराखंड की संस्कृति में रमे कैलाश मानसरोवर यात्री कुमाऊनी झोड़े में झूमे

बाराकोट में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या ने किया उद्घाटन

सीएम धामी का कल चंपावत दौरा कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को दिखाएंगे हरी झंडी

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:भाजपा द्वारा मनरेगा अधिनियम निरस्त करने के विधेयक पर कल कांग्रेस करेगी धरना

Laxman Singh Bisht

Sat, Jan 10, 2026

भाजपा द्वारा मनरेगा अधिनियम निरस्त करने के विधेयक पर कल कांग्रेस करेगी धरनाकांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष चंपावत चिराग फर्त्याल ने आज प्रेस वार्ता में कहा आज जिस प्रकार भाजपा सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम मनरेगा को निरस्त करने के लिए एक विधेयक पेश करने का कार्यक्रम तय किया गया यह एक अत्यंत चिंताजनक और सुनियोजित कदम भाजपा द्वारा उठाया गया है । कांग्रेस जिला अध्यक्ष फर्त्याल ने कहा यह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम और मूल्यों को मिटाने का सोचा समझा राजनीतिक षड्यंत्र है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा भाजपा के षड्यंत्र के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी जनपद चम्पावत द्वारा कल दिनांक 11 जनवरी को चम्पावत के गांधी चौराहे के पास धरना प्रदर्शन किया जाएगा । कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने सभी पार्टी नेताओं एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ,निर्वाचित प्रतिनिधियों एवं मनरेगा श्रमिकों से अधिक से अधिक संख्या में धरना स्थल पर पहुंचने की अपील की है। कहा जब-जब भारतीय जनता पार्टी महापुरुषों का अपमान करेगी उसका कांग्रेस सड़कों में विरोध करेगी।

जरूरी खबरें