Tuesday 14th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट विधायक का कार्यकाल सबसे बुरा 4: 50 साल तक जनता के बीच से रहे नदारद: आनंद अधिकारी ।

चंपावत:भाजपा की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान।

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:संविधान नहीं कांग्रेस खतरे में है रुद्रपुर महापौर ने की प्रेस वार्ता कांग्रेस पर साधा निशाना ।

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 29, 2025

संविधान नहीं कांग्रेस खतरे में है रुद्रपुर महापौर ने की प्रेस वार्ता कांग्रेस पर साधा निशाना संविधान बचाओ यात्रा को बताया ढकोसला।चंपावत जिला मुख्यालय में भाजपा कार्यालय में भाजपा के प्रदेश मंत्री व नगर निगम रुद्रपुर के मेयर विकास शर्मा ने मंगलवार को प्रेस वार्ता करते हुए कांग्रेस की संविधान बचाओ यात्रा को ढकोसला बताते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस पार्टी आज संविधान बचाने की बात कर रही है उसी कांग्रेस पार्टी ने अपने सत्ता के बल पर अनेकों बार संविधान का उल्लंघन किया है। साथ ही संविधान को तोड़ने का प्रयास किया है। आज वही कांग्रेस पार्टी संविधान बचाने की बात करती हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा वर्ष 1951 में संविधान में पहला संशोधन किया गया था जिसमें अभिव्यक्ति की आजादी को कुचलने का कांग्रेस की ओर से प्रयास किया गया। उसके बाद आज तक कांग्रेस सरकार ने लगातार संविधान के साथ छेड़छाड़ की है। और आज कांग्रेस संविधान खतरे में है करके आवाज उठा रही है। संविधान खतरे में न होकर आज कांग्रेस सरकार खुद खतरे में है जो अपने आप को बचाने के लिए विभिन्न प्रकार की हथकंडे अपना रही है पर जनता सब जानती है क्योंकि आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में विश्व शक्ति बनने की ओर अग्रसर है। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, सूरज प्रहरी शंकर पांडे सहित अन्य भाजपाई मौजूद रहे।

जरूरी खबरें