Thursday 25th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत के अनिल कोठारी ने यूपीएससी परीक्षा में हासिल किया सातवां स्थान। भारत सरकार में बने वैज्ञानिक।

लोहाघाट:28 जून से होगा पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पोलियो बूथों के साथ-साथ घर-घर पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप।

लोहाघाट से सोना चांदी लेकर फरार बंगाल के कारीगर दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार। बांग्लादेश भागने की फिराक मे

चंपावत:कांग्रेस का छात्रों की गूंज अभियान। वीडियो प्रोजेक्शन का सफल आयोजन

लोहाघाट:नाकोट के पटोली में घर मे घुसे गुलदार का वन विभाग ने किया रेस्क्यू। ट्रेंकुलाइज किया गुलदार।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:मानसून अवधि में संभावित आपदाओं से निपटने हेतु सिविल-मिलिट्री समन्वय बैठक आयोजित

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 5, 2026

मानसून अवधि में संभावित आपदाओं से निपटने हेतु सिविल-मिलिट्री समन्वय बैठक आयोजित

मानसून आपदाओं से निपटने को लेकर सिविल-मिलिट्री समन्वय बैठक मे जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश

आपदा प्रबंधन तैयारियों की समीक्षा, संवेदनशील क्षेत्रों में संयुक्त कार्रवाई के निर्देश

जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मनीष कुमार की अध्यक्षता में आगामी मानसून अवधि के दौरान संभावित आपदाओं एवं आकस्मिक घटनाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए शुक्रवार को जिला सभागार में सिविल-मिलिट्री लाइजन की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों एवं सुरक्षा बलों के अधिकारियों के साथ आपदा प्रबंधन की तैयारियों, संसाधनों की उपलब्धता तथा समन्वय तंत्र की समीक्षा की गई।बैठक में क्षेत्र की आपदा संवेदनशीलता, बाढ़, भूकंप, भूस्खलन, अग्निकांड एवं अन्य संभावित जोखिमों की समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त वर्तमान आपदा तैयारी की स्थिति, उपलब्ध संसाधनों, उपकरणों एवं मानवबल की जानकारी, सेना एवं नागरिक प्रशासन के संसाधनों का विवरण, राहत एवं बचाव कार्यों में सैन्य सहायता हेतु मानक संचालन प्रक्रिया , संसाधनों की त्वरित तैनाती, संचार नेटवर्क एवं वैकल्पिक संचार व्यवस्था, कंट्रोल रूम एवं नोडल अधिकारियों के मध्य समन्वय तंत्र तथा वास्तविक समय में सूचना साझा करने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई।इस दौरान जिलाधिकारी ने जनपद के आपदा संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर संबंधित विभागों को संयुक्त रूप से आवश्यक निवारक एवं सुरक्षात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ बाढ़ सुरक्षा उपायों को मजबूत करें तथा अस्पतालों, होटलों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अग्निशमन उपकरणों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की नियमित जांच सुनिश्चित करें।जिलाधिकारी ने मानसून के दौरान सड़कों को सुचारु रखने, नालों की समयबद्ध सफाई करने तथा संचार नेटवर्क को व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को निर्देशित किया कि किसी भी आपदा संबंधी सूचना का तत्काल अद्यतन किया जाए तथा जनपद में व्यापक स्तर पर जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाएं। साथ ही आपदा प्रबंधन के लिए आवश्यक उपकरणों की खरीद एवं उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आपदा मित्रों से स्वैच्छिक सहयोग हेतु पूर्व सहमति प्राप्त करने के निर्देश भी दिए।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव, मुख्य विकास अधिकारी जी.एस. खाती, अपर जिलाधिकारी के.एन. गोस्वामी, आर्मी से मेजर सुर्जन सिंह नेगी, एसएसबी से सुदेश कुमार, आईटीबीपी से अनिल कुमार सिंह, एसीएमओ डॉ. बलवीर सिंह, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें