Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:लड़ीधूरा में संपन्न हुआ विशाल कन्या पूजन मां भगवती से मांगा क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं खुशहाली का आशीर्वाद

बाराकोट:ढोल नगाड़ों के साथ बापरु व बंतोली से निकले मां भगवती के डोले विशाल मेले का हुआ आयोजन।

बाराकोट:अष्टमी पर्व पर तड़ाग में ढोल नगाड़ों के साथ निकली मां भगवती की भव्य डोला रथ यात्रा।

लोहाघाट:पूर्व विधा0 फर्त्याल ने जिले में लग रही सोलर लाइटों पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप डीएम से जांच की मांग।

लोहाघाट की नेहा मुरारी ने जीता जिला स्तरीय लघु उद्यम पुरस्कार स्वरोजगार के साथ पर्यावरण संरक्षण की बनी मि

: चंपावत:मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत जिले को दी टनकपुर देहरादून रेल सेवा की सौगात मुख्यमंत्री के मॉडल ज़िले में जुड़ी विकास की एक और नयी कड़ी।

Laxman Singh Bisht

Fri, Mar 1, 2024
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत जिले के लोगों को होली का शानदार तोहफा देते हए टनकपुर देहरादून रेल सेवा की सौगात दी है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के परीकल्पनाओं के मॉडल ज़िले चम्पावत में रोज़ विकास की नई कड़ियाँ जुड़ती जा रही है। मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत ज़िले के लोगों को टनकपुर से देहरादून के लिए सीधी ट्रेन सेवा की स्वीकृति कराकर यहाँ के लोगों को होली का उपहार दिया है। केंद्रीय रेल मंत्री की ओर से मुख्यमंत्री को यह जानकारी दी गई है। मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह रेल सेवा कुमाऊँ एवं गड़वाल के लोगों के लिए के मील का पत्थर साबित होगी। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक ने मुख्यमंत्री का हवाला देते हुए बताया कि इस महान उपलब्धि के लिए उन्होंने चम्पावत ज़िले के लोगों को बधाई दी है।

जरूरी खबरें