Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक।

चंपावत:भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सहसंयोजक बने मोहित पाठक।

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

लोहाघाट:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षको की आक्रोश रैली

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:सस्ता गल्ला विक्रेताओं की दस वर्षों का लाभांश देने की मांग/ मांग पूरी न होने पर राशन न बांटने की की चेतावनी

Laxman Singh Bisht

Mon, Mar 24, 2025

सस्ता गल्ला विक्रेताओं की दस वर्षों का लाभांश देने की मांग मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

चंपावत मे जिले के सभी सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने पिछला सभी मदों का पैदल, मोटर मार्ग एवं लाभांश का भुगतान करने सहित अन्य समस्याओं के समाधान की मांग उठाई है। मांग को लेकर सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। जल्द कार्रवाई न होने पर राशन न बांटने का ऐलान किया है। सोमवार को जिला अध्यक्ष भरत राम के नेतृत्व में सभी सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने एकजुट होकर पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में उन्होंने चार सूत्री मांगों को लेकर आवाज उठाई है।

गल्ला विक्रेताओं का कहना है कि 2016 से 2025 तक का एमडीएम भाड़े का भुगतान अभी तक नहीं हो पाया है। जिससे सस्ता गल्ला विक्रेताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही नेटवर्क की कमी से अधिकांश स्थान पर राशन का ऑनलाइन वितरण नहीं हो पा रहा है। जिसे ऑफलाइन करने की मांग की गई है। लाभांश में हो रही कटौती को रोकने और संपूर्ण मदों का अवशेष मोटर मार्ग, पैदल मार्गों का पूर्ण लाभांश का भुगतान न होने पर ई पॉक्स मशीन से राशन वितरण न करने का ऐलान किया है। ज्ञापन देने में गोपाल सिंह, डिगर देव, हरिदत्त, माधव सिंह, पूरन सिंह, दीवान सिंह, शंकर दत्त सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें