Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : चंपावत:राज्य विज्ञान महोत्सव में प्रतिभाग करने के लिए चंपावत की टीम हल्द्वानी को रवाना।

Laxman Singh Bisht

Sun, Nov 23, 2025

राज्य विज्ञान महोत्सव में प्रतिभाग करने के लिए चंपावत की टीम हल्द्वानी को रवाना।डॉ एपीजे अब्दुल कलाम राज्य विज्ञान महोत्सव के लिए जनपद चंपावत के बाल वैज्ञानिक जिला विज्ञान समन्वयक एवं टीम प्रभारी श्याम दत्त चौबे के नेतृत्व में हल्द्वानी के लिए प्रस्थान कर गए जो राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखंड के तत्वावधान में हल्द्वानी के खालसा नेशनल इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी मैं अपना प्रदर्शन करेंगे।। टीम प्रभारी ने बताया कि इस 3 दिनी कार्यक्रम में" विकसित और आत्मनिर्भर भारत के लिए स्टीम " व विकसित एवं आत्मनिर्भर भारतके विभिन्न विषयों पर अपशिष्ट प्रबंधन एवं प्लास्टिक का विकल्प ।।सतत कृषि। हरित ऊर्जा उभरती प्रौद्योगिकी ।मनोरंजन गणितीय मॉडल स्वास्थ्य एवं स्वच्छता और जल संरक्षण व प्रबंधन आदि विषयों पर अपने मॉडल व प्रदर्शनी में प्रस्तुतीकरण करेंगे । एवं जनपद से विज्ञान नाटक प्रतियोगिता में भी प्रतिभागिता की जाएगी। उन्होंने बताया कि जनपद की टीम में 36 बाल वैज्ञानिक प्रतिभाग कर रहे हैं जिसमें 23 बालक एवं 13 बालिका तथा 6 मार्गदर्शक शिक्षक शिक्षिकाए दल में शामिल है ।मार्गदर्शक शिक्षकों में सुनील पांडे ,प्रियंवदा चौहान ,अमित जैन ,गणेश सिंह बोहरा, सुशीला चौबे, रेखा बोहरा शामिल है।

जरूरी खबरें