Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:अमोडी मे गहरी खाई में गिरी कार, पांच लोग घायल, बाल बाल बचा बड़ा हादसा

Laxman Singh Bisht

Sun, Oct 12, 2025

अमोडी मे गहरी खाई में गिरी कार, पांच लोग घायल, बाल बाल बचा बड़ा हादसाचंपावत टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में अमोडी के समीप एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए टनकपुर भेजा गया है।रविवार दोपहर को काशीपुर से पिथौरागढ़ जा रही कार संख्या uk05 8191 अचानक अमोडी से 4 किलोमीटर आगे चंपावत की तरफ अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। सूचना मिलते ही चल्थी चौकी प्रभारी राकेश कठायत के दिशा निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को खाई से निकलने के बाद प्राथमिक उपचार के लिए टनकपुर भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि कार में कुल पांच लोग सवार थे। जिन्हें गंभीर चोट आई हुई है। कार काशीपुर से पिथौरागढ़ जा रही थी। गनीमत रही की एक बड़ा हादसा होने से फिर टल गया है। चंपावत टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में आए दिन लगातार सड़क हादसे देखने को मिल रहे हैं।

जरूरी खबरें