Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर में कैलाश मानसरोवर यात्रा के दूसरे जत्थे का पारंपरिक और भव्य स्वागत, 11 राज्यों के 47 श्रद्धालु शामिल

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का पीला पंजा।

लोहाघाट:अज्ञात मृत व्यक्ति की शिनाख्त के लिए चंपावत पुलिस की जनता से अपील।

चंपावत :मंदिरों में चंदा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ गोल्ज्यू मंदिर में रखा उपवास।

लोहाघाट की नुज़ूल भूमि में हो रहे नए निर्माण तथा अतिक्रमण किए जाएंगे ध्वस्त :डीएम

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:स्वजल कार्यालय को विकास भवन में लाकर डीएम ने लोगो को राहत देने के साथ की डेढ़ लाख रुपए की सालाना बचत।

Laxman Singh Bisht

Tue, Nov 11, 2025

स्वजल कार्यालय को विकास भवन में लाकर डीएम ने लोगो को राहत देने के साथ की डेढ़ लाख रुपए की सालाना बचत। जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार लोगो की समस्याओं का त्वरित समाधान कर उन्हें राहत पहुंचा रहे है ।बल्कि उन्होंने स्वजल के किराए में चल रहे कार्यालय को विकास भवन में समायोजित कर न केवल आम लोगों की चार किलोमीटर लंबी रोजमर्रा की दौड़ समाप्त करने के साथ सरकार के डेढ़ लाख रुपए के राजस्व की भी बचत की है। दरअसल आज तक स्वजल का कार्यालय विकास भवन से चार किलोमीटर दूर कनलगांव में था जहां ग्रामीण क्षेत्रों से विकास भवन आने वाले लोगों को स्वजल के कार्यालय में जाने के लिए चार किलोमीटर का लम्बा सफर पैदल तय करना पड़ता था। इस कार्यालय के विकास भवन आने से न केवल आम लोगों को राहत मिली है ।बल्कि स्वयं स्वजल के कर्मियों को हर फाइल में परियोजना अधिकारी का अतिरिक्त कार्य भार देख रहे जिला विकास अधिकारी डी0 एस0 दिगारी के कार्यालय में आने जाने की दौड़ भी समाप्त हों गई है ।स्वजल के सूत्रों ने बताया कि फरवरी 2026 तक किराए के भवन का अनुबंध है ।इसके बाद उसे खाली कर दिया जाएगा। उधर सीएमओ कार्यालय के ऊपर कई आवासीय भवन वीरान पड़े हुए हे जिलाधिकारी की इन पर भी नजर पड़ी है ।उनका कहना हे कि राजकीय संपत्ति की किसी भी स्तर पर बर्बादी नहीं होनी चाहिए उन आवासीय भवनों का किस प्रकार उपयोग होगा इस पर विचार किया जा रहा है।

जरूरी खबरें