Saturday 15th of August 2026

ब्रेकिंग

देखें जिले के किस जनप्रतिनिधि व अधिकारियों ने क्षेत्र व देशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामना

लोहाघाट में धूमधाम से मनाया गया 15 अगस्त निकली शानदार झांकियां।

लोहाघाट:मूसलाधार बारिश के बीच ड्यूटी में डटी रही महिला होमगार्ड।

चंपावत:खड़गे की जनसभा स्थल का शुद्धिकरण करने पर भड़की कांग्रेस भाजपा के खिलाफ निकाला जुलूस।

टनकपुर:शारदा नदी तट पर बाढ़ सुरक्षा कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:पहले नगर पंचायत चुनाव पाटी में बंपर पोलिंग 78% हुआ मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, हुआ मतदान।

Laxman Singh Bisht

Tue, Jun 9, 2026

पहले नगर पंचायत चुनाव पाटी में बंपर 78% मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, हुआ मतदान।

मतदान को लेकर युवाओं को मातृशक्ति में दिखा जोश

मत पेटीयो में बंद हुआ प्रत्याशियों का भाग्य। 11 जून को खुलेगा पिटारा।

जनपद चंपावत की नवगठित नगर पंचायत पाटी के सामान्य निर्वाचन का चुनाव मंगलवार को पूरी तरह से शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग में संपन्न हो गया। लोकतंत्र के इस उत्सव में स्थानीय मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसके चलते चुनाव में उत्साह देखने को मिला। पाटी नगर पंचायत के पहले चुनाव में 78% बंपर मतदान हुआ है।नगर पंचायत पाटी के निर्वाचन अधिकारी (RO) अजय सिंह ने मतदान समाप्त होने के बाद जानकारी देते हुए बताया कि पूरी चुनाव प्रक्रिया को अत्यंत पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से पूरा कराया गया है। प्रशासन की कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदाताओं ने बिना किसी भय या व्यवधान के अपने मताधिकार का प्रयोग किया। निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, नगर पंचायत के सभी चारों मतदान बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं और कुल मिलाकर लगभग 78 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।मतदान की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी होने के बाद अब प्रशासन का पूरा ध्यान मतगणना पर है। निर्वाचन अधिकारी अजय सिंह ने आश्वस्त किया है कि वोटों की गिनती के लिए भी प्रशासन द्वारा सभी जरूरी तैयारियां और सुरक्षा इंतजाम समय रहते पूरे कर लिए गए हैं। मतगणना को भी पूरी पारदर्शिता और तय नियमों के तहत संपन्न कराया जाएगा। आज सुबह से शुरू हुए मतदान को लेकर सभी चारों पोलिंग बूथो में मतदाताओं की भारी भीड़ नजर आए। मतदान शाम 5:00 संपन्न हुआ। मतदान को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार के दिशा निर्देश पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था प्रशासन के द्वारा की गई थी। मतदान को लेकर मतदाताओं में भरी जोश नजर आया। मतदान समाप्त होने के बाद प्रत्याशियों के भाग्य को मत पत्तियां में बंद कर दिया गया है 11 जून को पिटारा खुलेगा और पाटी को पहला नगर पंचायत अध्यक्ष मिलेगा। नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए तीन प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

जरूरी खबरें