रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:बदहाल हालत में बॉस बस्वाडी आंगनबाड़ी केंद्र। टूटे दरवाजे व खिड़कियां बन चुकी है पहचान।
Laxman Singh Bisht
बदहाल हालत में बॉस बस्वाडी आंगनबाड़ी केंद्र। टूटे दरवाजे व खिड़कियां बन चुकी है पहचान।

बार-बार कहने के बावजूद संबंधित विभाग नहीं ले रहा संज्ञान।

आदर्श चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक का आंगनबाड़ी केंद्र बॉस बस्वाडी बसान का भवन बदहाल हालत में पहुंच चुका है । केंद्र के भवन के दरवाजे व खिड़किया जर्जर हालत में पहुंच चुकी है। जिन्हें मरम्मत की सख्त आवश्यकता है। क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती चंद्रकला व सामाजिक कार्यकर्ता नैन सिंह ने बताया संबंधित विभाग को कई बार भवन के खिड़की व दरवाजों की मरम्मत की मांग की गई पर विभाग के द्वारा अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया। उन्होंने बताया दरवाजे टूटे होने के कारण सांप बिच्छू का भवन के अंदर प्रवेश करने का खतरा बना हुआ है। जिससे आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने वाले बच्चों को खतरा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द भवन के खिड़की दरवाजो व भवन की मरम्मत तथा रंग रोगन की मांग की है।
विज्ञापन
जीआईसी दिगाली चौड़ में संकुल स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन।
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैब
चंपावत में आयुर्वेद का नया केंद्र, तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू उत्कर्ष केंद्र का हुआ शुभारंभ, विभिन्न पद्धतियों से मरीजों को मिल रहा उपचार
चंपावत:चेनलिंक फेंसिंग कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, अक्टूबर तक चयनित ग्रामों में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
चंपावत:सीएम धामी की शिक्षा क्षेत्र को बड़ी सौगात धूरा और मौराड़ी के विद्यालय अब इंटर स्तर तक होंगे उच्चीकृत
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत 551 निर्माण श्रमिकों को मिला कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
बाराकोट:रेगडू दशहरा महोत्सव का उद्घाटन करने का सीएम धामी से अनुरोध। कमेटी ने मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण।
बाराकोट:रेगडू के प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए महोत्सव कमेटी ने डीएम व एसपी की मुलाकात। भव्य और दिव्य होगा चार दिवसीय दशहरा महोत्सव।
लोहाघाट:जल्द नए अंदाज में नजर आएगा एबट माउंट का ऐतिहासिक चर्च। पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा। डीएम चंपावत के नेतृत्व में एबटमाउंट को पर्यटन के क्षेत्र में किया जा रहा है विकसित।
बाराकोट:उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थान, हरिद्वार द्वारा आयोजित खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारम्भ